लड़की को 'सच का आईना' दिखाने की सजा मिल रही है और ऐसा भारत देश में ही हो सकता है। मामला पीएम मोदी से जुड़ा है, जानिए।
विज्ञापन
2 of 6
सुवर्णा राज
दरअसल, 18वीं नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में बदइंतजामी की पोल खोलने वाली दिव्यांग खिलाड़ी सुवर्णा को सोमवार को खेलने नहीं दिया गया। सुवर्णा का आरोप है कि पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) के अधिकारियों ने उन्हें जानबूझकर खेलने नहीं दिया, क्योंकि उन्होंने अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाई थी।
विज्ञापन
3 of 6
सुवर्णा राज
हालांकि पीसीआई हरियाणा के महासचिव गिरीराज ने सुवर्णा के आरोपों को सिरे से नकारते हुए आरोप लगाया कि सुवर्णा दूसरी एसोसिएशन से संबंधित होने के कारण खिलाड़ियों का नुकसान करना चाहती हैं। दरअसल, सुवर्णा का जैवलिन थ्रो का मुकाबला सोमवार को होना था लेकिन शाम तक उनका नंबर ही नहीं आया।
4 of 6
सुवर्णा राज
शाम को जब उन्होंने अधिकारियों से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कह दिया कि आपका मुकाबला नहीं होगा। इससे नाराज होकर खेल मैदान से सुवर्णा वापस आ गईं। उन्होंने कहा कि अब वह वापस अपने घर जा रही हैं। सुवर्णा ने आरोप लगाया कि आयोजन के दौरान अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें खेलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
सुवर्णा राज
उन्होंने फिर कहा कि पंचकूला में आयोजित पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में कई खामियां हैं, जिनको देखकर मुझे 2015-16 के गाजियाबाद के टूर्नामेंट की याद आ गई। आयोजकों ने फर्श पर 300-400 गद्दे बिछा दिए हैं और एक-एक कमरे में दर्जनों लड़कियां हैं। 100 लड़कियों को सिर्फ एक ही बाथरूम दिया गया है, जहां पर व्हीलचेयर को ले जाना मुश्किल है। आयोजन के पहले दिन ही लड़कियां बाथरूम में घुसने के लिए एक-दूसरे से लड़ती रहीं।
केंद्र सरकार ने 2016 में एक बड़ा कानून पास किया था लेकिन बुनियादी हकीकत कुछ और ही है। हमें जमीन पर रेंगने वाले कीड़े-मकोड़े की तरह समझा जाता है। उधर, पीसीआई हरियाणा के महासचिव गिरीराज ने सुवर्णा के आरोपों को सिरे नकारते हुए कहा कि वह दूसरी एसोसिएशन से प्रभावित हैं और इन्हें खिलाड़ियों से कोई मतलब नहीं है। वह पैरा स्पोर्ट्स का बुरा करना चाहती हैं।