स्टंट दिखाने के चक्कर में 24 घंटे मौत का ऐसा लाइव खेल खेला गया, जिसका नतीजा खौफनाक निकला। जानिए क्या है पूरा माजरा।
विज्ञापन
2 of 7
स्टंट दिखाने के चक्कर में 24 घंटे चला मौत का Live खेल
युवक को स्टंट के लिए 11 हजार मिलने थे
मामला हरियाणा के पानीपत का है। गांव चुलकाना में कुछ युवक स्टंट का तमाशा दिखाने के लिए आए थे। टीम के मुखिया ने दावा किया कि वह युवक को 7 फीट गहरे गड्ढे में दबाएगा और 24 घंटे बाद वह जिंदा वापिस निकलेगा। इस स्टंट को करने के लिए युवक को 11 हजार रुपये देने का ऐलान किया गया था। कहे अनुसार 24 जून को युवक को गड्ढे में दबा दिया गया।
विज्ञापन
3 of 7
स्टंट दिखाने के चक्कर में 24 घंटे चला मौत का Live खेल
25 घंटे बाद गड्ढे से निकाला गया था
25 घंटे बाद रविवार रात 10 बजे गड्ढे से युवक को निकाला गया तो वह बेहोश था। लोगों की मदद से उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मुखिया शव को अस्पताल के पार्क में छोड़कर भाग गया। थाना समालखा पुलिस ने मुखिया और अन्य लोगों पर केस दर्ज कर मुखिया को सोमवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
4 of 7
स्टंट दिखाने के चक्कर में 24 घंटे चला मौत का Live खेल
परिवार में अकेला कमाने वाला था सुमित
मृतक की पहचान कुराड़ निवासी सुमित (17) के रूप में हुई। वहीं टीम के मुखिया का नाम सतबीर निवासी महेंद्रपुर खेड़ा जिला शामली हाल निवासी कुराड़ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सुमित के पिता मामचंद उर्फ पप्पू लंबे समय से बीमार हैं और कमाने की स्थिति में नहीं है। वे सब गांव में ही किराए पर रहते हैं। सुमित की एक छोटी बहन और एक भाई है। सुमित ही परिवार की अजीविका का साधन था।
विज्ञापन
5 of 7
स्टंट दिखाने के चक्कर में 24 घंटे चला मौत का Live खेल
बोरी पर 11 गांठ बांधकर दबाया था
बताया जा रहा है कि सुमित को बोरी में बंद कर उसके ऊपर 11 गांठ बांधी गई थी। इसके बाद उसे सात फुट गहरे गड्ढे में साइकिल के साथ दबाया गया था। बताया जा रहा है कि करीब 39 डिग्री तापमान के बीच सुमित गड्ढे में खुद को रोक नहीं पाया और उसका दम घुटने लगा तो वह बोरी में छटपटाया। उसने बाहर निकलने के लिए बोरी तक को फाड़ दिया, लेकिन ऊपर मिट्टी होने के चलते बाहर नहीं निकल सका।
विज्ञापन
6 of 7
स्टंट दिखाने के चक्कर में 24 घंटे चला मौत का Live खेल
गोबर गैस ने ली जान
जांच अधिकारी एएसआई रामेश्वर ने बताया कि जहां गड्ढ़ा खोदा गया, वहां पर गांव वाले गोबर डालते थे। बाद में पंचायत ने मिट्टी डलवा दी थी। पहला कारण गोबर से गड्ढे में गैस बनी और दम घुटने से सुमित की मौत हो गई। दूसरा कारण स्टंट में युवक को गड्ढे में डालकर सुराख कर देते हैं। इससे सांस मिलती रही है, लेकिन यहां आरोपी सुराख करना भूल गए, इससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
कुराड़ निवासी सुमित के पिता मामचंद कि शिकायत पर थाना समालखा पुलिस ने दीपक, दिपल्ला उर्फ दीपक, अंकित, अमन निवासी कुराड़ और सतबीर निवासी महेंद्रपुर खेड़ा जिला शामली यूपी हाल निवासी कुराड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। एक आरोपी सतबीर को सोमवार शाम गिरफ्तारकर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों को भी जल्द ही काबू कर लेगी।
- नरेश अहलावत, डीएसपी समालखा