फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के 14वें राष्ट्रपति राम बनेंगे या मीरा, ये शख्स करेगा तय

Wed, 28 Jun 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए 17 जुलाई को चुनाव
देश के 14वें राष्ट्रपति के लिए 17 जुलाई को चुनाव होना है और नए राष्ट्रपति राम बनेंगे या मीरा, इसका निर्णय इस एक शख्स को भी करना है, जानिए।
विज्ञापन

2 of 6
Om Prakash Chautala
दरअसल, हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल इनेलो ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ नहीं की है। राज्य कार्यकारिणी ने पार्टी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला को निर्णय लेने के लिए अधिकृत कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला अब ओपी चौटाला से विचार-विमर्श कर तय करेंगे कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करना है या फिर यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार का।
विज्ञापन

3 of 6
इनेलो नेता अभय चौटाला
सोमवार को यहां सेक्टर-9 में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने दोनों उम्मीदवारों में से किसी एक को समर्थन देने का निर्णय लेने के लिए राज्य कार्यकारिणी, जिला व हलका अध्यक्षों के साथ ही सभी प्रकोष्ठों की बैठक बुलाई थी। इसमें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

 

4 of 6
इनेलो नेता अभय चौटाला
अभय चौटाला ने कहा कि राष्ट्रपति पद के भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए एवं अन्य के उम्मीदवार साफ छवि के हैं। रामनाथ कोविंद और मीरा कुमार योग्य, गुणवान एवं अनुभवी हैं। उन्होंने याद दिलाया कि काफी समय पहले चौधरी देवीलाल ने यह आशा प्रकट की थी कि वह एक दिन किसी दलित को राष्ट्रपति भवन में निवास करते देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इनेलो नेता अभय चौटाला
चौटाला ने कहा कि आज देश के दोनों ही प्रमुख राष्ट्रीय दल वोट बैंक की राजनीति के कारण दलित को अपना उम्मीदवार बनाने के लिए विवश हो गए हैं। इस पर कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारियों ने एकमत से निर्णय लिया कि दोनों उम्मीदवारों में से इनेलो किसे समर्थन करे, इसका अंतिम निर्णय इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला से सलाह-मशविरा कर लिया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इनेलो नेता अभय चौटाला
बता दें कि हरियाणा में इनेलो के 19 विधायक हैं और एक अकाली विधायक का भी उनके साथ गठबंधन है। वहीं दो लोकसभा और एक राज्य सभा सांसद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें