हनीप्रीत के साथ 'गुरमीत सिंह' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वह मामले में कई खुलासे कर सकता है, लेकिन बता दें कि वह राम रहीम नहीं बल्कि कोई और है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Honeypreet Insan Arrest
दरअसल, पंचकूला हिंसा की जांच कर रही पुलिस की एसआईटी टीम में मुक्तसर के ठंडेवाली गांव निवासी गुरमीत सिंह नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। एसीपी मुकेश मल्होत्रा की टीम ने गुरमीत को बुधवार देर रात दबोचा।
विज्ञापन
3 of 5
पंचकूला कोर्ट में हनीप्रीत
सूत्रों के मुताबिक, गुरमीत सिंह हनीप्रीत की साथी सुखदीप कौर का रिश्तेदार है और उस पर हनीप्रीत को 38 दिनों की फरारी के दौरान 12 दिनों तक पनाह देने का आरोप है। पूरे 12 दिन वह हनीप्रीत के साथ-साथ रहा।
4 of 5
हनीप्रीत की पेशी
इससे पहले एसआईटी ने बठिंडा की एक महिला और एक पुरुष को भी हनीप्रीत को हफ्ता भर पनाह देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह दोनों भी सुखदीप कौर के रिश्तेदार हैं और डेरा के अनुयायी हैं।
गौरतलब है कि एसआईटी हनीप्रीत को पनाह देने वाले लोगों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, आदित्य और पवन इंसा को जिन लोगों ने पनाह दी है, उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।