फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंपोर हमले में शहीद जवान के संस्कार में रोया आकाश, बेटे ने दी मुखाग्नि

Tue, 28 Jun 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अं‌तिम संस्कार - फोटो : amar ujala
श्रीनगर के पंपोर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवान जगतार सिंह को अंतिम विदाई देने के समय आसमान भी रो पड़ा। पंजाब के जिला रोपड़ के गांव बुर्जवाला के शहीद जगतार सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बुर्जवाला के शमशानघाट में किया गया। बारिश होने के बावजूद शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अं‌तिम संस्कार - फोटो : amar ujala
शहीद जगतार सिंह के बेटे गुमनवीर सिंह मुखाग्नि दी। शहीद को दोनो बच्चे जशनप्रीत कौर, गुरमनवीर सिंह और पत्नी हरनीप कौर का रो-रो कर बुरा हाल था। बारिश के बीच राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ की टुकड़ी ने सलामी दी। 
विज्ञापन

3 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अं‌तिम संस्कार - फोटो : amar ujala
प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा, विधान सभा में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी समेत कई नेताओं और अधिकारियों शहीद को श्रद्धा के फूल अर्पित किए। शहीद की पत्नी हरनीप कौर यह ही कह रही थी कि अब बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने का सपना कैसे पूरा होगा। डीसी करनेश शर्मा ने सरकार की ओर से एक लाख रुपये देने का एलान किया और कहा कि जिला प्रशासन शहीद के परिवार के काम पहल के आधार पर करेगा। 

4 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अं‌तिम संस्कार - फोटो : amar ujala
सीआरपीएफ के चंडीगढ़ रेंज के डीआईजी वीके कुंडल ने परिवार के साथ दुख सांझा किया। साथ ही शहीद के बच्चों से कहा उन्हें कोई भी समस्या हो तो, वह किसी भी समय उन्हें फोन कर सकते है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों से एके 47 तथा हैंडग्रेनेड बरामद हुए हैं। एसएसपी वरिंदरपाल सिंह सिंह ने भी शहीद परिवार को ढांढस बंधाया। पूर्व राज्य मंत्री बीबी सतंवत कौर संधू, जगमीत कौर संधू ने शहीद की पत्नी के साथ दुख सांझा किया। 
विज्ञापन

5 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अं‌तिम संस्कार - फोटो : amar ujala
डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि जगतार सिंह के शहीद होने का उन्हें दुख भी है पर उन्हें गर्व भी है कि जगतार सिंह ने अपनी शहादत देकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि शहीद परिवारों के लिए पहले से बनी पालिसियों के अनुसार सहायता की जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अं‌तिम संस्कार - फोटो : amar ujala
नगर की पंचायत और लोग फैसला कर ले कि शहीद की यादगार के लिए क्या होना चाहिए। चीमा ने कहा कि वह शहीद के भोग पर इसका एलान कर देंगे और इसके लिए फंड मुहैय्या कराए जाएंगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि शहीद जगतार सिंह की कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पंपोर हमले में शहीद CRPF जवान का अं‌तिम संस्कार - फोटो : amar ujala
विधानसभा में विपक्ष के नेता चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जैसे पंजाब में कांग्रेस ने आतंकवाद का खात्मा किया था, वैसे ही केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है। बातों से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी हमेशा सरकार के साथ खड़ी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें