फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांपता पाकिस्तान भेज रहा है गुब्बारे और कबूतर, देखिए क्या दी धमकी?

Tue, 04 Oct 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
1 of 8
पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया कबूतर
POK में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद डर से कांप रहा पाकिस्तान अब गुब्बारे और कबूतर भेजकर भारत को धमकी दे रहा है। आप भी देखिए पाक की गीदड़ भभकी।
विज्ञापन

2 of 8
पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया कबूतर
दीनानगर में गुब्बारे और तरतारन में कबूतर के पकड़े जाने के बाद अब पठानकोट जिले के सीमावर्ती गांव ढींडा में बीएसएफ 132 बटालियन ने एक और कबूतर को पकड़ा जो पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया था। 
विज्ञापन

3 of 8
पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया कबूतर
यह जानकारी बीएसएफ के कंपनी कमांडर आईपी भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस कबूतर के गले में एक पर्ची थी। पर्ची में उर्दू में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा की ओर से मोदी को धमकी दी गई है। 

4 of 8
पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया कबूतर
पर्ची में लिखा है मोदी जी पाकिस्तान का हर बच्चा लड़ने के लिए तैयार है। कश्मीर पर जुल्म का बदला लिया जाएगा। यह 1971 का पाकिस्तान नहीं है। नीचे लश्कर-ए-तोएबा लिखा है। जानकारी के अनुसार यह ट्रेंड कबूतर है और उसे बीएसएफ की पोस्ट पर भेजा गया है। कबूतर की जांच की जा रही है। कबूतर इस समय बीएसएफ के पास है। 
विज्ञापन

5 of 8
खेमकरण में बीएसएफ ने पकड़ा जासूसी कबूतर
इससे पहले तरतारन में सेक्टर खेमकरण में तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन के जवानों ने इस जासूसी कबूतर को पकड़ा। कबूतर के पैर पर उर्दू भाषा में एक संदेश लिखा था। बीएसएफ ने संदेश की वीडियोग्राफी करके फिरोजपुर हेडक्वार्टर में जांच लिए भेजी है। 
विज्ञापन

6 of 8
खेमकरण में बीएसएफ ने पकड़ा जासूसी कबूतर
बीएसएफ के जवानों ने शनिवार की रात देखा कि पाकिस्तानी की ओर से कंटीली तार के करीब एक कबूतर उड़ता आ रहा है। जवानों ने मुस्तैदी बरतते टी-बंद चौकी मेहंदीपुर कंटीली तारों के पास कबूतर को पकड़ लिया। जांच में कबूतर के पैर में कागज का टुकड़ा बंधा था। कागज पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा था।
विज्ञापन

7 of 8
पाकिस्तान से आए गुब्बारे पर उर्दू में लिखा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
पाक की नापाक हरकत यही नहीं रूकी। दीनानगर के निकटवर्ती गांव कुंडे घेसल में शुक्रवार रात कुछ गुब्बारे गिरे और इन्हें देखकर इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव के नंबरदार चनन सिंह के घर के पास दो गुब्बारे गिरे थे। लोगों को जब पता चला कि यह गुब्बारे पाकिस्तानी हैं तो लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। 
विज्ञापन

8 of 8
पाकिस्तान से आए गुब्बारे पर उर्दू में लिखा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
इन गुब्बारों पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ पोस्टर भी चस्पा था। नंबरदार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुब्बारे अपने कब्जे में ले लिए। हस्त लिखित पोस्टर पर लिखा है कि मोदी सुन ले अजुबी की तलवारें अभी भी हमारे पास है। एसएचओ कुलविंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें