पाकिस्तान पर गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक बार फिर यहां पाकिस्तान का झंडा फूंका गया और पाक मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। देखिए
विज्ञापन
2 of 5
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
मामला पंजाब के कपूरथला का है, यहां शिवसेना बाल ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फगवाड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर एनडीए सरकार और पाकिस्तान के खिलाफ पाकिस्तानी झंडा और पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने की भी मांग की, जो जम्मू-कश्मीर को विशेष स्वायत्तता का दर्जा देता है। विरोध मार्च का नेतृत्व प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवसेना (बाल ठाकरे) इंद्रजीत करवल ने किया।
विज्ञापन
3 of 5
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
इंद्रजीत करवल ने कहा कि उनका विरोध पाकिस्तान की राष्ट्रीय नीतियों और जम्मू-कश्मीर सरकार के खिलाफ है जो भारतीय सैनिकों की रक्षा करने में नाकाम रही है। प्रदर्शनकारियों ने पीडीपी सरकार के साथ गठबंधन के लिए केंद्र को भी निशाना बनाया।
4 of 5
पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन की मांग करते हुए करवाल ने कहा कि केंद्र सरकार को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और अमरनाथ तीर्थ यात्रा हर कीमत पर आयोजित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि अमरनाथ यात्रियों को किसी भी तरह की समस्याएं आती हैं तो हम विरोध को और तेज करेंगे।
एसपी फगवाड़ा हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि शिवसेना बाल ठाकरे के साढ़े बारह बजे पुतला फूंक प्रदर्शन से पहले दिल्ली से लाहौर की दोनों बसें रवाना हो चुकी थी। प्रदर्शनकारियों ने तीन मिनट में पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। इस दौरान यातायात बिल्कुल बाधित नहीं होने दिया गया। हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात था। एसपी ने बताया कि सदा-ए-सरहद बसें करीब बारह बजे फगवाड़ा पार कर चुकी थीं।