फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADR की रिपोर्ट: भाजपा नहीं ये पार्टी है सबसे अमीर, 'आप' की कमाई भी देखिए

Sat, 29 Apr 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : File Photo
ADR की रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि सबसे अमीर पार्टी भाजपा नहीं बल्कि कोई और है, आम आदमी पार्टी की कमाई भी देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Punjab Election - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, पंजाब की सियासी पार्टियों में आय के मामले में कांग्रेस सबसे आगे है। जबकि, भाजपा दूसरे स्थान पर है। यह खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा जुटाई जानकारी केआधार पर हुआ है। एडीआर ने 2004-05 से लेकर 2014-15 के दौरान पंजाब की सियासी पार्टियों को हुई फंडिंग का ब्यौरा खंगाला है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
BJP
11 सालों के दौरान कांग्रेस की आय 3982.09 करोड़ रही। जोकि इस अवधि के दौरान सभी पार्टियों की आय का 41.96 फीसदी है। 3272.63 करोड़ आय के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर रही, जोकि कुल आठ पार्टियों की आय का 34.48 प्रतिशत है। शिरोमणि अकाली दल की आय 101.81 करोड़ रही। आम आदमी पार्टी का रजिस्ट्रेशन 2013 में हुआ। 
 

4 of 7
Arvind Kejriwal
आम आदमी पार्टी ने अगले दो सालों के दौरान 110.06 करोड़ की आय दिखाई है। छह राष्ट्रीय पार्टियों को बीस हजार से ज्यादा के चंदे के रूप में 1405.19 करोड़ मिले। दो क्षेत्रीय पार्टियों को 58.55 करोड़ प्राप्त हुए। बीस हजार से ज्यादा केचंदे की घोषणा के मामले में भाजपा पहले स्थान पर रही। भाजपा ने 917.86 करोड़ चंदा घोषित किया, जबकि कांग्रेस ने इस अवधि के दौरान 400.32 करोड़ घोषित किया। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अकाली दल ने 13.10 करोड़, आप ने दो सालों में 45.45 करोड़ आय घोषित की। बीएसपी ने घोषित किया कि पिछले 11 सालों में पार्टी को बीस हजार से ज्यादा का कोई चंदा नहीं मिला। पार्टियों को सिर्फ 15.42 प्रतिशत आय ही ज्ञान दानियों से हुई। 13.31 फीसदी आय संपत्तियां बेचने, मेंबरशिप फीस, ब्याज, पत्रिकाएं बेचने आदि से हुई। 71.27 फीसदी आय अज्ञात सोर्स से हुई।
विज्ञापन

6 of 7
आप नेता गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
खर्च में गुरप्रीत अव्वल, अजनाला पीछे
एडीआर द्वारा जारी आंकड़ों केमुताबिक विधानसभा चुनाव में खर्च के मामले में फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह सबसे आगे रहे। उन्होंने निर्धारित सीमा का 96 फीसदी खर्च किया। उनकेबाद कांग्रेस के चमकौर साहिब से उम्मीदवार चरनजीत सिंह चन्नी रहे। तीसरे स्थान पर आत्म नगर लुधियाना से लोक इंसाफ पार्टी के प्रत्याशी सिमरजीत सिंह बैंस रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Navjot singh sidhu
वहीं, अजनाला से कांग्रेस प्रत्याशी हरप्रताप सिंह अजनाला ने सबसे कम, निर्धारित सीमा का 15 फीसदी खर्च किया। खेमकरन से कांग्रेस उम्मीदवार सुखपाल भुल्लर ने 23 फीसदी और लुधियाना नॉर्थ से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पांडे ने निर्धारित सीमा का 26 फीसदी ही खर्च किया। मौजूदा मंत्रियों में राणा गुरजीत सिंह ने 30 फीसदी, अरुणा चौधरी ने 46 फीसदी और नवजोत सिद्धू ने 52 फीसदी खर्च किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें