फेसबुक पर प्यार और वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने की चाहत उसे ले आई पाकिस्तानी बॉर्डर के पार। उसके बाद क्या हुआ जानिए...
विज्ञापन
2 of 7
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
मामला पंजाब के अमृतसर का है। दिल में ‘पाक’ मोहब्बत लिए पाक के ब्लूचिस्तान से वीजा लेकर एक युवक ‘वेलेंटाइन डे’ पर जयपुर में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने भारत आ पहुंचा। उधर, प्रेमिका भी पति से मां-बाप को अमृतसर दर्शन करवाने का बहाना बनाकर चली गई। दोनों श्री दरबार साहिब के समीप एक होटल में सोमवार रात से रुके हुए थे। चूंकि युवक पाक से हिन्दू जत्थे में सोमवार को अमृतसर पहुंचा था। लिहाजा उसकी गुमशुदगी से पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
3 of 7
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
शहर भर में सर्च अभियान चला। 24 घंटे के भीतर पुलिस वे सूझबूझ से इस अंतरराष्ट्रीय प्रेमी जोड़े को होटल से बरामद कर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर प्रचलित तीन पत्ती गेम से करीब डेढ़ साल पहले परिचय हुआ। युवक फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो युवती ने एसेप्ट कर ली। फिर दोनों के बीच वाट्सएप नंबरों से फोन पर बातें होने लगीं। वे एक-दूसरे के इतने करीब आ गए कि उन्होंने मिलने के लिए सरहद लांघने की ठान ली।
4 of 7
couple
चूंकि युवती के पाकिस्तान जाने की कोई वजह नहीं थी। इसीलिए युवक ही भारत चला आया। उसने पाकिस्तान से हिन्दुओं के भारत जाने वाले जत्थे का पता किया और पासपोर्ट देते हुए अमृतसर, हरिद्वार व जयपुर का वीजा मांगा। लेकिन उसे पांच दिन भारत में रहने के लिए अमृतसर का ही वीजा मिला। इस पर उसने सारी बात युवती को बता दी। दोनों ने वेलेंटाइन डे साथ मनाने का वादा किया तो युवती जयपुर से अमृतसर आ गई।
विज्ञापन
5 of 7
प्रेम
थाना सिविल लाइन इंचार्ज शिवदर्शन बताते हैं कि गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलते ही शहर को सील कर दिया गया। मोबाइल टॉवरों पर नंबर खंगाले जाने लगे। बुधवार को श्री दरबार साहिब के पास वाले मोबाइल टॉवर से पाकिस्तानी सिम पर वाई-फाई सुविधा देते ही पुलिस को सुराग मिल गया। पुलिस ने दोनों को होटल से हिरासत में ले लिया। युवती के माता-पिता भी उसी होटल के दूसरे कमरे में थे।
विज्ञापन
6 of 7
love couple
थाना प्रभारी कहते हैं कि वाई-फाई के चक्कर में पकड़े गए पाकिस्तानी युवक ने बताया कि वाइफ को इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और कानूनी सलाह भी ली जा रही है। पुलिस उनके सोशल नेटवर्किंग को खंगाल रही है। दोनों के बीच मैसेंजर के मैसेज से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों के बीच मोहब्बत ही है या और कुछ। और कुछ का मतलब देश के लिए यह मोहब्बत खतरा तो नहीं।
मोहब्बत करना पाप तो नहीं
युवती कहती है कि मोहब्बत करना पाप तो नहीं। मेरे पति बिजनेस करते हैं। दो बेटे हैं और मम्मी-पापा के साथ आई हूं। युवक के साथ फ्रेंडशिप फेसबुक पर हुई, पहली बार रीयल में फेस देखा। मैं ग्रेजुएट हूं, कैटरिंग का काम करती हूं। युवक ने भी कहा कि मैं युवती से प्यार करता हूं। मेरी पत्नी और दो बच्चे हैं। पिता चल बसे हैं और मां मेरे साथ रहती है। इकलौता बेटा हूं। मेरी ब्लूचिस्तान में मोबाइल की दुकान है। मैं प्यार करता हूं, मिलना गुनाह तो नहीं।