फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में छपे 2000 के नोट, देखिए भारतीय नोट से किन मायनों में है अलग

Sun, 01 Jan 2017 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 5
फर्जी करेंसी
पंजाब के अमृतसर में 2000 के नये नोट को लेकर सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। जिससे पुलिस भी हैरान है। जानिए क्या है पूरी कहानी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फर्जी करेंसी
दरअसल अमृतसर के दो लोगों से पुलिस ने 1.20 लाख रुपए की जाली करंसी बरामद की है। इसमें सभी नोट 2 हजार के है। आरोपियों की पहचान मेहताब सिंह और निर्मल कौर के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन

3 of 5
फर्जी करेंसी
ये लोग पिछले लंबे समय से पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े थे। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान से ही इनके पास यह जाली करंसी पहुंची है। बरामद 2 हजार के जब्त नोट देखने में ही नकली नजर आते हैं।

4 of 5
फर्जी करेंसी
इनमें कई तरह की खामियां साफ-साफ देखी जा सकती है।  नोट को करीब से देखने में नोट के प्रिंट का रंग, उसमें डाली गई हरे रंग की तार ठीक नहीं है। इतना ही नहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो भी ठीक ढंग से नहीं छपी है। जिसके चलते ये नोट आराम से पहचाने गए और आरोपी गिरफ्त में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फर्जी करेंसी
यह खुलासा इसलिए भी गंभीर है क्योंकि सरकार द्वारा नोटबंदी का आधार ही तस्करी और कालेधन को बनाया गया था। बता दें कि आरोपी निर्मल कौर का एक बेटा ब्रह्मजीत सिंह एनडीपीएस एक्ट के तहत तरनतारन जेल में बंद है, जबकि दूसरे बेटे की कई मामलों में पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें