फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों पाकिस्तान की ये लड़की बोली, मुझे भारत आने दो...

Fri, 04 Aug 2017 09:53 AM IST
धर्मेंद्र सिंह/अमर उजाला, गुहला-चीका(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
फाइजा तनवीर (25)
जानिए क्यों लाहौर के 25 साल की फाइजा तनवीर ने कहा कि मुझे भारत आने दो। वजह भी रुला देने वाली है, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
फाइजा की 6 साल पहले की तस्वीर।
दरअसल, पाकिस्तान लाहौर के मोहल्ला चाह झंडी की फाइजा तनवीर (25) ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का वास्ता देकर इलाज के लिए मेडिकल वीजा देने की अपील की है।
विज्ञापन

3 of 7
जबड़े के ट्यूमर से पीड़ित फाइजा।
लाहौर के नेशनल कॉलेज आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड इकोनोमिक्स में एम.कॉम. फाइनल में पढ़ने वाली फाइजा जबड़े के ट्यूमर से पीड़ित है। फाइजा का वीडियो संदेश गुहला में स्थानीय विधायक कुलवंत बाजीगर को भी व्हाट्सएप पर प्राप्त हुआ है। 

4 of 7
सुषमा स्वराज
विधायक कुलवंत बाजीगर ने फाइजा तनवीर मसले पर बातचीत के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से समय मांगा है। विधायक ने बताया कि विदेश मंत्री के पीए ने उन्हें जल्द मुलाकात के लिए आश्वस्त किया है। गौरतलब है कि फाइजा की वीजा एप्लीकेशन पिछले महीने की 7 तारीख को पाक विदेश मंत्री सरताज अजीज का व्यक्तिगत सिफारिशी पत्र न होने के कारण रिजेक्ट हो गई थी। 
विज्ञापन

5 of 7
सुषमा स्वराज
ये कहा है वीडियो संदेश में
फाइजा ने अपने वीडियो में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को संबोधित करते हुए भारत सरकार के बेटी बचाओ अभियान का वास्ता देते हुए भावुक अपील की है। उसने कहा कि आप जो बेटी बचाओ का नारा लगाते हैं, उसमें यह तो नहीं कहा है कि आप सिर्फ हिंदुस्तान की बेटियों को ही बचाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
फाइजा की 6 साल पहले की तस्वीर।
सुषमा जी! मैं भी तो आपकी ही बेटी हूं, मुझे बिना इलाज के मर जाने देंगी क्या? मेरी जिंदगी और मौत आपके हाथ में है। सारी दुनिया जानती है कि भारतीय करुणा से भरे लोग हैं। मुझे विश्वास है आप मेरी हालत पर रहम करेंगे। क्या मेरी जान सिर्फ इसलिए चली जाएगी कि मेरे पास पाकिस्तान के विदेश मंत्री की सिफारिश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुषमा स्वराज - फोटो : ani
11 साल की उम्र में हुई थी तकलीफ
फाइजा जब 11 साल की थी, जब उसे तकलीफ शुरू हुई थी। लाहौर में डॉक्टरों को दिखाया तो उन्होंने बताया कि एमेलोब्लासटमा रोग है। इसका इलाज सिर्फ ऑपरेशन है। फाइजा ने बताया कि उसके लाहौर के विभिन्न अस्पतालों में 18 आप्रेशन हुए। रोग तो ठीक नहीं हुआ पर 6 साल पहले शक्ल जरूर बिगड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें