फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

Thu, 01 May 2014 04:39 PM IST
शंकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
ब्रश को अमूमन आपने कैनवास पर चलते देखा होगा, लेकिन जब यही ब्रश टीशर्ट पर चलने लगें तो आप सोच ही सकते हैं ऐसे रंग बिरंगे कपड़ों में खुद को कैसे महसूस करेंगे। ऐसा ही कुछ अलग किया है शहर के सावन ने।
Trending Videos
विज्ञापन

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

2 of 10
27 वर्षीय सावन ने बताते हैं कि 2009 में उन्हें एक रिएलटी शो के बारे में पता चला। इसमें डांस या गाना नहीं, बल्कि डिजाइन पर बेस्ड था। इस शो में शॉर्ट लिस्ट होने के लिए हर प्रतियोगी को एक वीडियो बनाकर भेजनी थी। सावन ने भी एक वीडियो भेजी जिसे पूरे देश में बहुत लाइक्स मिले। पूरे देश से आए प्रतिभागियों में से सावन को टॉप 26 में जगह मिली।
विज्ञापन

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

3 of 10
सावन कहते हैं कि इसके बाद शो के आयोजकों ने उन्हें मुंबई बुलाया। मुंबई के बाद वह शो के अगले राउंड के लिए सिंगापुर गए। सिंगापुर में भारत केअलावा कोरिया, फिलीपींस, थाईलैंड, वियतनाम, चाइना, इंडोनेशिया और मलेशिया के प्रतिभागी भी थे। उस प्रतियोगिता में उन्हें वीडियो, एनिमेशन, इंटीरियर डिजाइनिंग, फैशन एडवरटाइजिंग और म्यूजिक वीडियो का निर्माण करना था।

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

4 of 10
इस शो के माध्यम से उन्हें न्यूयार्क के एक कपड़ों के ब्रांड को डिजाइन करने का मौका मिला। सावन कहते हैं कि उन्होंने जब न्यूयार्क केउस ब्रांड के  लिए डिजाइन करना शुरू हुआ तो उन्हें ख्याल आया कि क्यों न वह डिजाइन की गई टीशर्ट को खुद के नाम और ब्रांड से लांच करें।
विज्ञापन

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

5 of 10
सावन कहते हैं कि भारत आने के बाद उन्होंने टीशर्ट डिजाइन करनी शुरू की, लेकिन कुछ कमी अकसर रह ही जाती है। सावन को लगा कि  अगर इसकी ब्रांडिंग सही तरीके से हो तो उसका एक नाम होना चाहिए।
विज्ञापन

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

6 of 10
इसके लिए सावन ने खुद का एक ब्रांड बनाया। इसके लिए सावन ने अपने दोस्त रोचक की मदद ली। उन्होंने अपने ब्रांड को नाम दिया ‘धांसु साधु’।

विज्ञापन

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

7 of 10
शुरुआत में इसकी ब्रांडिंग सोशल साइट के जरिए हुई, लेकिन धीरे धीरे पूरे देश से लोग इससे जुड़ने लगे। आज उनके इस ब्रांड को चंडीगढ़ में ही नहीं, अपितु शहर के बाहर से भी लोग ऑर्डर कर रहे हैं।

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

8 of 10
सावन के इस ब्रांड के अंदर सावन कई तरह के डिजाइन करते हैं। हर किसी की अपनी डिमांड होती है। इसलिए वह इसकेआर्डर सिर्फ ऑनलाइन या सोशल साइट से लेते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे ज्यादा टीशर्ट बाइकर्स केलिए डिजाइन की हैं।

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

9 of 10
सावन कहते हैं कि एक टीशर्ट पर एक दिन लगता है। सावन जल्द ही किसी शोरूम में जगह लेना चाहते हैं, जहां वह अपने ब्रांड की टीशर्ट डिस्पले कर सके। उन्होंने कहा कि अभी युवा फिलहाल विदेशी ब्रांड ही पहनना पसंद करते हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि लोग किसी भारतीय ब्रांड के भी उसी तरह पसंद करें।
विज्ञापन

देखिए, टी शर्ट पर पेंटिंग बनाते हैं ये जनाब

10 of 10
सावन ने बताया कि उन्होंने पहले शुरुआत में प्रति टीशर्ट की कीमत 500 रुपये रखी थी, लेकिन अब लोगों के रिस्पांस को देखते हुए उन्होंने टीशर्ट की कीमत 1000 रुपये से शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें