फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए जानवरों के 'विक्की डोनर' से, कमाई जानकर हैरान रह जायेंगे!

Thu, 06 Apr 2017 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
55 इंच का सोनू
फिल्म विक्की डोनर तो आपने देखी ही होगी, लेकिन आज हम आपको मिलाने जा रहे हैं जानवरों के 'विक्की डोनर' से, जिसकी कमाई जानकर आप दंग रहे जायेंगे। 
 
विज्ञापन

2 of 5
55 इंच का सोनू
55 इंच लंबे सोनू की सराहना करने वाले अभी तक कई खरीदार आए, लेकिन इसके साथ जुड़ाव की वजह से इसके मालिक पांच लाख की मोटी रकम के एवज में भी बेचने को राजी नहीं हैं। उसका मालिक राजू कुमार अपने सोनू को बेचना नहीं चाहता, क्योंकि वह उससे बहुत प्यार करता है।
विज्ञापन

3 of 5
55 इंच का सोनू
हरियाणा के झज्जर स्थित बेरी में चल रहे तीन दिवसीय पशु मेले में भले ही बिजनेस मंदा हो, लेकिन एक गधा लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह गधा काफी लंबा और स्मार्ट है और उसका नाम सोनू है।   बता दें कि पशु मेले में आए अन्य गधों की लंबाई 20-30 इंच है, जबकि सोनू उनसे काफी आगे ठहरता है।
 

4 of 5
55 इंच का सोनू
साढ़े तीन साल के सोनू को पांच लाख में बेचने का प्रस्ताव भी राजू के पास आया था, लेकिन उसने मना कर दिया। अंग्रेजी अखबार के मुताबिक राजू के लिए सोनू काफी अहम है, क्योंकि उसी के सहारे उसका व्यापार चलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
55 इंच का सोनू
वह हर मादा गधे से सहवास कराने के लिए क्लाइंट से पांच से आठ हजार रुपये लेता है और पूरे सीजन, खासकर गर्मी में कमाई 2 लाख रुपये तक हो जाती है। इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा ​कि सोनू जानवरों का विक्की डोनर है। राजू सोनीपत जिले के नया बांस गांव का रहने वाला है। खास बात है कि सोनू की रखरखाव और खानपान के लिए ही हर महीने उसका मालिक राजू उस पर करीब 17 हज़ार रुपये तक खर्च करता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें