फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे हुई 50 लाख की लूट?

Sat, 10 Jan 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा
विज्ञापन
1 of 5
स्टेट बैंक के एटीएम में कैश डालने आई वैन के अधिकारी से लुटेरों ने रिवाल्वर दिखाकर 50 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। वारदात पंजाब के जालंधर स्थित हरगोबिंद नगर में माया टावर स्थित एटीएम के बाहर हुई।
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे हुई 50 लाख की लूट?

2 of 5
मामले की सूचना मिलने पर एसएसपी कपूरथला धनप्रीत कौर, एसपी फगवाड़ा गुरसेवक सिंह बराड़, डीएसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों और सिटी थाना प्रभारी रविंदर सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे हुई 50 लाख की लूट?

3 of 5
कैश डालने वाली एजेंसी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर विक्रांत मित्तल वासी मेहली गेट फगवाड़ा ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर सवा दो बजे दीपक कुमार और अन्य स्टाफ सदस्यों के साथ एक टाटा गाड़ी (पीबी 08सीबी 9706) में बैंक से कैश लेकर स्टेट बैंक के एटीएम में कैश डालने के लिए आए थे।

देखिए, 5 मिनट में कैसे हुई 50 लाख की लूट?

4 of 5
एटीएम में कैश डाला। इसके बाद शटर उठा कर वे बाहर निकले। दीपक के हाथ में कैश वाला ट्रंक था। शटर के खुलते ही एक मोना आदमी आया जिसने उसकी कनपटी पर रिवाल्वर रख दी और कैश वाला ट्रंक लेकर फरार हो गया। ट्रंक में करीब 50 लाख रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 5 मिनट में कैसे हुई 50 लाख की लूट?

5 of 5
बाद में पता चला कि लुटेरों के तीन साथी पास ही स्विफ्ट कार लेकर खड़े थे। लूट के बाद आरोपी उसमें बैठकर फरार हो गए। एटीएम का गार्ड वीर बहादुर वासी शहीद भगत सिंह नगर भी वहां मौजूद था। वहीं कैश वैन के साथ आया हथियारबंद सुरक्षा कर्मी वारदात के समय कैश वैन में ही बैठा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें