सिरसा जिले में शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान पिस्तौल लेकर नाच रहे युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगते ही एक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
दूल्हे के दोस्तों ने शादी में नाचते दागी गोलियां, बहाया खून
2 of 6
जानकारी के अनुसार, गांव मौजूखेड़ा निवासी शमशेर सिंह के भाई गुरप्रीत सिंह की शादी थी। शमशेर ने अपने दोस्त करीवाला निवासी विरेंद्र सिंह को शादी में बुला रखा था। दूल्हे गुरप्रीत सिंह ने भी गांव केरीवाला निवासी सुखदीप और गांव अमृतसर खुर्द निवासी गुलाब को आमंत्रित किया हुआ था।
विज्ञापन
दूल्हे के दोस्तों ने शादी में नाचते दागी गोलियां, बहाया खून
3 of 6
दोनों अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ शादी समारोह में पहुंचे। डीजे पर पंजाबी गानों पर सभी ये लोग नाच रहे थे। दूल्हे के दोस्त सुखदीप, गुलाब और उनके तीन अन्य दोस्त हाथों में पिस्तौल लेकर शराब के नशे में डांस करने लगे। उक्त लोगों से विरेंद्र सिंह की कहासुनी हो गई। डीजे बंद करवाया गया।
दूल्हे के दोस्तों ने शादी में नाचते दागी गोलियां, बहाया खून
4 of 6
सुखदीप और गुलाब की विरेंद्र के साथ फिर से बहस हो गई। सुखदीप और गुलाब के तीनों दोस्त भी विरेंद्र से उलझ पड़े। लोगों ने बीचबचाव कर दिया। जब विरेंद्र लघुशंका के लिए बाहर आया तो पांच युवकों ने उसे फिर पकड़ा और झगड़ा करने लगे। लोग छुड़ाने के लिए आए तो उन्होंने पिस्तौल निकाल ली और फायरिंग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
दूल्हे के दोस्तों ने शादी में नाचते दागी गोलियां, बहाया खून
5 of 6
इसके बाद एक गोली विरेंद्र सिंह के सीने में मार दी और दो पैर पर। दूल्हे का भाई शमेशर विरेंद्र को छुड़ाने आया तो उसके पेट पर गोली दाग दी। हमलावर भागने लगे तो विरेंद्र का दोस्त अजयपाल सिंह उनके पीछे भागा। हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चला दी। गोली लगते ही अजयपाल सिंह नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने वाले पांच युवकों में से तीन पेशेवर शूटर हैं।
दूल्हे के दोस्तों ने शादी में नाचते दागी गोलियां, बहाया खून
6 of 6
सुखदीप और गुलाब सिंह के इन तीनों के साथ संबंध थे। पंजाब में रहने वाले ये तीनों दो दिनों से सुखदीप व गुलाब के पास ठहरे हुए थे। इनके पास चंडीगढ़ नंबर की फॉर्चूनर गाड़ी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन लोगों ने हत्या सहित कई वारदातों अंजाम दिया हुआ है। सुखदीप सिंह, गुलाब सिंह व उनके तीनों साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।