अगर आप हरियाणा के इन जिलों या फिर चंडीगढ़ के निवासी हैं तो आपके लिए 4 अप्रैल से अंबाला में सेना के लिए खुली भर्ती होने जा रही है।
विज्ञापन
2 of 8
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
हरियाणा के अंबाला स्थित सेना भर्ती कार्यालय की ओर से अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के युवाओं के लिए चार से 13 अप्रैल तक महर्षि मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना के खेल स्टेडियम में खुली सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 8
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
इस दौरान सैनिक सामान्य ड्यूटी (सभी वर्ग), सैनिक सामान्य ड्यूटी गोरखा, सैनिक क्लर्क और स्टोरकीपर तकनीकी पदों के लिए भर्ती होगी। सेना भर्ती मुख्यालय अंबाला के भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नौ फरवरी से शुरू हो चुकी है और 25 मार्च तक जारी रहेगी। रैली के लिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थी 27 मार्च से तीन अप्रैल तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
4 of 8
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
भर्ती प्रक्रिया से संबंधित आयु, शैक्षणिक योग्यता सहित इस प्रक्रिया का पूरा ब्यौरा वेबसाइट पर भी दिया गया है। कर्नल ने बताया कि उम्मीदवारों से सरपंच या संबंधित अथॉरिटी के चरित्र प्रमाण पत्र के साथ-साथ स्कूल चरित्र प्रमाण पत्र भी मांगा जा रहा है ताकि नकली दस्तावेजों के आधार पर भर्ती होने का प्रयास करने वाले युवाओं पर नकेल कसी जा सके। आधार कार्ड को भी भर्ती के लिए अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
5 of 8
indian army recruitment
- फोटो : Amar Ujala
रात दो बजे शुरू होगी भर्ती रैली
अभ्यार्थियों को भर्ती स्थल पर रात दो बजे आमंत्रित किया गया है ताकि सूर्योदय से पहले शारीरिक दक्षता की सभी गतिविधियां पूरी हो सके। भर्ती निदेशक ने बताया कि यह भी प्रयास किया गया है कि शारीरिक दक्षता में चुने गए युवकों का चिकित्सा टेस्ट होगा। चिकित्सा टेस्ट में अनफिट किए गए अभ्यार्थी 14 दिन के अंदर सेना अस्पताल में पुन: मेडिकल करवा सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 8
भारतीय सेना में भर्ती के लिए रैली
भर्ती में भाग लेने वाले युवकों द्वारा नशीले पदार्थों और दवाइयों का सेवन करने की घटनाओं पर भी बारीकी से नजर रखी जाएगी और जो भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा, उसका रजिस्ट्रेशन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 8
indian army recruitment
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने स्पष्ट किया कि सेना भर्ती के लिए पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है और यह भर्ती तथा लिखित परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होती है और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती है। कोई भी अभ्यार्थी भर्ती के लिए दलालों की चंगुल में न फंसे और औपचारिकताएं पूरी करने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी सिफारिश और रिश्वत के सेना में भर्ती किया जाएगा।
गौरतलब है कि सेना द्वारा बीते दो वर्षों से लगातार मुलाना यूनिवर्सिटी में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। शहर से अलग स्थान होने की वजह से यहां रैली के दौरान दिक्कत नहीं होती। इस बार रैली में करीब 30 हजार युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।