रोहतक में 'निर्भया' जैसा दरिंदगी और हैवानियत से भरा कांड एक बार पहले भी हो चुका है। 8 नोचने वाले और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट रौंगटे खड़े कर देने वाली थी।
विज्ञापन
2 of 11
रोहतक गैंगरेप
रोहतक से 01 फरवरी 2015 को लापता नेपाली युवती का नग्न अवस्था में शव चार फरवरी को बहुअकबरपुर गांव के खेतों में मिला था। पोस्टमार्टम के दौरान खुलासा हुआ कि युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया था। बाद में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक आरोपी ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
3 of 11
रोहतक गैंगरेप
पोस्टमार्टम करने वाले पीजीआई के फोरेंसिक विभाग के चिकित्सकों ने मृतका के भीतर से 15.5 सेमी लंबा, 3.8 सेमी चौड़ा कलमनुमा एस्बेस्टस शीट का पत्थर निकाला है। पत्थर बच्चादानी को फाड़ आंतों में फंसा मिला। युवती की बड़ी आंत भी फटी हुई थी। रेप के बाद अप्राकृतिक यौनाचार का शिकार हुई युवती के मलद्वार में भी पत्थर मिला था। यह पोस्टमार्टम भी राज्य सरकार के फोरेंसिक सलाहकार डॉ. एस. के. धत्तरवाल ने ही किया था।
4 of 11
रोहतक गैंगरेप
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये भी खुलासा हुआ कि नेपाली युवती की मौत 2 से 3 दिन पहले हुई। (4 फरवरी को शव मिलने से पहले)। मौत का कारण सिर पर चोटें, गुप्तांगों पर चोट और आंतों में लगी गंभीर चोटें बनीं। चोटों के कारण युवती की उसी समय मौत हो गई। मलद्वार में भी 13 सेमी लंबा और 3 सेमी चौड़ा सीधा पत्थर फंसा हुआ मिला। शरीर में रक्त रंजित निरोध भी मिला था।
विज्ञापन
5 of 11
रोहतक गैंगरेप
आठ आरोपी थे- पवन, मनबीर, पदम उर्फ प्रमोद, संतोष नेपाली, सरवर उर्फ बिल्लू, सुनील उर्फ शीलू, सुनील उर्फ मड्ढा, राजेश उर्फ घूचडू। मामले में 9वें आरोपी सोमबीर ने पकड़े जाने के डर से आत्महत्या कर ली थी। आरोपियों में एक नाबालिग नेपाली युवक भी शामिल था। इस नेपाली युवक को 9 जुलाई को नाबालिग करार दे दिया था। कोर्ट के आदेश आते ही नाबालिग को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
विज्ञापन
6 of 11
रोहतक गैंगरेप
नेपाली युवती रेपकांड में एक और शर्मनाक खुलासा हुआ था और वो ये कि 8 आरोपियों में एक 'दरिंदा' ऐसा भी है, जिसने अपनी मां की आबरू पर हाथ डाला था। पुलिस पूछताछ में राजेश उर्फ धूचडू ने खुद ये खुलासा किया है कि कुछ साल पहले उसके और उसकी मां के ममतामयी संबंधों में भी कड़वाहट आ गई थी। उसकी मां ने सदर थाना में शिकायत दी थी कि राजेश ने उसके साथ भी रिश्ते को दागदार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
7 of 11
Demo pic
बता दें कि नेपाली युवती से गैंगरेप, कुकर्म और बेरहमी से हत्या के बाद भी दरिंदगी के आरोपियों का मन नहीं भरा था। निर्भया की सांस बंद होने तक उसके पास रहे आरोपी राजेश उर्फ घुचडू ने कानों से बाली और नाक की नथनी तक उतार ली। आरोपियों ने उसके साथ गद्दी खेड़ी गांव के खेतों में बने दो अलग-अलग कमरों में गैंगरेप किया। कई घंटे नोचने के बाद एक बार तो आरोपियों ने उसे हाथ पकड़कर शहर की तरफ रवाना कर दिया था।
8 of 11
DEMO PIC
आरोपियों ने नेपाली मूल की मंदबुद्धि युवती के साथ हैवानियत हाईवे किनारे बने दो मंजिला कमरे में ही शुरू कर दी थी। आरोपियों ने सीन ऑफ क्राइम पर पहुंच कर खुलासा करते हुए सबसे पहले रोड से करीब 150 मीटर भीतर दो मंजिला कमरे की निशानदेही कराई। यहां आरोपियों ने लड़की के साथ पहली बार बरामदे में ही दुराचार किया। लड़की के ज्यादा शोर मचाने पर आरोपियों ने खूब मारपीट भी की।
9 of 11
rape
बरामदे में रेप करते समय फंसने के डर से उन्होंने उसे वहां से उठा लिया और 500 मीटर और भीतर की ओर एकांत में बने कमरे में ले गए। बचने और भागने का प्रयास कर रही लड़की को कामांध युवकों ने बालों से पकड़कर घसीटा। आरोपियों ने उस कमरे में भी पहुंचकर निशानदेही कराई। यहां युवती के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी किया गया। सभी नौ आरोपियों ने उसके साथ दो या दो से अधिक बार दुराचार किया।
10 of 11
डेमो पिक
मन भर गया तो अधमरी हालत में लड़की को वहां से बाइक पर उठाकर नहर के किनारे ले जाया गया और निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने से पहले दरिंदों ने युवती के शरीर में पत्थर भी डाल दिए। बुरी तरह से तड़पती युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रोहतक मंडल की फोरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए। वैसे पुलिस को मौके से आरोपियों के खिलाफ र्प्याप्त सबूत मिल गए थे।
सातों आरोपियों के खिलाफ 9 सितंबर 2015 को सभी आरोपियों पर चार्ज फ्रेम किए गए थे। 15 अक्तूबर से गवाही का दौर शुरू हुआ था। अक्तूबर माह में गवाही के लिए 9 दिन निर्धारित किए गए थे। इस दौरान कुल 57 लोगों की गवाही हुई जबकि आरोपी पक्ष की ओर से भी तीन गवाह पेश किए गए। न्यायाधीश सीमा सिंघल की कोर्ट ने सभी सातों आरोपियों को दोषी करार दे दिया। 21 दिसंबर 2015 को सातों को फांसी की सजा सुना दी गई।