फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः पासपोर्ट का एक और नियम बदला, अब इस तरह भी कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 25 Apr 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाना अब और भी आसान हो गया है। दरअसल, एक बेहद जरूरी नियम में बदलाव किया गया है, जिससे लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

2 of 7
पासपोर्ट
दरअसल, चंडीगढ़ पासपोर्ट ऑफिस के एक अधिकारी ने बताया कि लोग अब हिन्दी में भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकेंगे। विदेश मंत्रालय ने यह सुविधा शुरू कर दी है।  इससे उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनको इंगलिश में पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना मुश्किल लगता था।
विज्ञापन

3 of 7
पासपोर्ट
अ​धिकारी ने बताया कि हिन्दी में पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने के लिए वेबवाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद  ई-फार्म को अपने लैपटॉप या फिर डेस्कटॉप पर डाउनलोड करना होगा।

 

4 of 7
पासपोर्ट
फॉर्म डाउनलोड करके इसे भरिए और अपलोड कर दीजिए। इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। फिर डॉक्यूमेंट्स की जांच और पुलिस वेरिफिकेशन होने के बाद आपके पास पासपोर्ट पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
पासपोर्ट
अधिकारी ने बताया कि पासपोर्ट आवेदकों को फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर आने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इसको किसी भी सेवा केंद्र पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं पासपोर्ट ऑफिस अब पंजाब के नवांशहर में भी खुलेगा।
विज्ञापन

6 of 7
पासपोर्ट
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री से एनआरआई और उनके परिजनों की सुविधा के लिए नवांशहर में पासपोर्ट दफ्तर खोलने की अपील की थी। इसे सुषमा स्वराज ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पासपोर्ट
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि नवांशहर का पासपोर्ट दफ्तर, कुछ समय पहले मंजूर किए गए पटियाला पासपोर्ट दफ्तर से अलग होगा। कैप्टन किडनी ट्रांसप्लांट से गुजरीं सुषमा स्वराज की सेहत के बारे में पूछने के लिए उनसे मिलने दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें