फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मशहूर पंजाबी सिंगर के फैन्स के लिए बुरी खबर, एक और मामले में शिकायत दर्ज

Fri, 07 Apr 2017 09:15 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
एक मशहूर पंजाबी सिंगर के लाखों चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। एक मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब एक और शिकायत दर्ज की गई है।
विज्ञापन

2 of 9
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
पंजाबी फिल्म एवं म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके गायक मनकीरत औलख और उनका परिवार एक और धोखाधड़ी के एक मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगा है कि बीते दिसंबर में फतेहाबाद में हुई उनकी बहन की शादी के लिए जिस कैटर्स ने हजारों मेहमानों को खाना खिलाया था, चार माह बीतने के बाद भी उसे अब तक पेमेंट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

3 of 9
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
पटियाला के रहने वाला कैटर्स वीरवार को फतेहाबाद पुलिस मुख्यालय पहुंचा और एएसपी गंगाराम पूनियां को शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की। मनकीरत और उनके परिवार पर पिछले दिनों फतेहाबाद और सिरसा में भी जमीन की धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज हो चुके हैं।

4 of 9
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
पुलिस को दी शिकायत में पटियाला की फर्म दिल्ली कैटर्स के संचालक तरणजीत सिंह ने बताया कि पंजाबी गायक मनकीरत सिंह और उसके पिता निशान सिंह ने 22 नवंबर 2016 को उसे फतेहाबाद के मॉडल टाऊन स्थित नरेंद्र सिंह की कोठी पर उसे बुलाया और बताया कि 4 दिसंबर को उसकी बहन की शादी फतेहाबाद के किंग्स एम्पायर में होनी है। लगभग 7 सौ लोगों के लिए खाने का इंतजाम करना है।
विज्ञापन

5 of 9
पंजाबी सिंगर मनकीरत सिंह औलख
इसके बाद 13 सौ रूपए प्रति थाली बात मुकर्रर हो गई। तरणजीत सिंह ने बताया कि इसके बाद मनकीरत के परिवार ने पेशगी उसके अकाऊंट में 4 लाख रूपए डलवा दिए। उसने आगे बताया कि जब शादी के लिए वो किंग्स एंपायर पहुंचा तो उसके परिवार ने बताया कि अब शादी में 1 हजार के करीब मेहमान आएंगे, इसलिए खाना ज्यादा बनना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
मनकीरत औलख
शिकायतकर्ता ने बताया कि ऐन मौके पर हमें कहा गया लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मेहनत करके १ हजार लोगों के लिए खाना बना दिया और 1096 प्लेंट लगी। जिसकी पेमेंट तकरीबन 14 लाख 27 हजार बनता है। एडवांस के दिए चार लाख निकालने के बाद बकाया पेमेंट 10 लाख 24 हजार रूपए बनती थी। लेकिन बार-बार कहने के बावजूद उन्हें पेमेंट नहीं दी गई है।
विज्ञापन

7 of 9
मनकीरत औलख
इतना ही नहीं, मॉडल टाऊन की जिस कोठी में बात तय हुई थी, उस कोठी में जाने पर नरेंद्र सिंह ने हमें बाहर निकाल दिया कि उनके साथ कोई बात नहीं हुई है। इस पर तरणजीत सिंह और उनके स्टाफ सदस्य बहबलपुर स्थित मनकीरत सिंह के घर पहुंचे और वहां ताला मिला। आसपास पूछने पर उन्हें पता चला कि मनकीरत और उसके परिवार पर पहले भी कई केस चल रहे हैं और परिवार गायब है।

8 of 9
मनकीरत औलख
इसके बाद जाकर तरणजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ जाकर पुलिस को शिकायत दी है। तरणजीत सिंह का ये भी आरोप है कि उसे मनकीरत के परिवार ने पुलिस में शिकायत देने की सूरत में देख लेने की भी धमकी दी है। बता दें कि मनकीरत औलख एवं उनके परिवार पर धोखाधड़ी का ये पहला आरोप नहीं है। इससे पहले भी उन पर कई केस दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

9 of 9
मनकीरत औलख
पिछले दिनों ही सिरसा और फतेहाबाद में उनके परिवार और खुद मनकीरत पर फर्जी कागजात तैयार करवाकर धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के दो मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले भी उन पर कई तरह के आरोप लग चुके हैं। ताजा मामला सबसे शर्मनाक है जिसमें अपनी बहन की शादी में आए हुए मेहमानों को खाना खिलाने वाले कैटर्स को पैसा ना दिया जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें