फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाते समय यहां एक रात रुके थे श्री गुरु गोबिंद सिंह, अब हुआ ये हादसा

Wed, 14 Jun 2017 10:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 9
गुरुद्वारा पहली पातशाही का पुराना दो मंजिला भवन धंसा
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी दिल्ली जाते समय एक रात इस गुरुद्वारे में ठहरे थे लेकिन इस सोमवार को यहां एक बड़ा हादसा हो गया, देखिए 
विज्ञापन

2 of 9
Panipat gurdwara's roof collapses
हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही का करीब 50 साल पुराना दो मंजिला भवन धंस गया। इससे गुंबद भी टूटकर नीचे गिर  गया और पूरा गुरुद्वारा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि सेवादार और दो बच्चों समेत करीब नौ लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 9
Panipat gurdwara's roof collapses
गुरुद्वारा धंसने से आसपास की आधा दर्जन दुकानें और एक निजी स्कूल की इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का कारण पुराने भवन के अंदर चल रहा निर्माण कार्य बताया जा रहा है। एक्सपर्ट ने बिल्डिंग के धंसने का कारण ओवरवेट बताया है। गुरुद्वारे में रातभर बचाव कार्य चलता रहा। 

4 of 9
Panipat gurdwara's roof collapses
हादसा सोमवार शाम करीब 4:25 बजे हुआ। गुरुद्वारा पहली पातशाही के पुराने भवन में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान भवन का एक हिस्सा धंस गया। कुछ मिनटों में दो मंजिला गुरुद्वारा धंस गया। इस दौरान गुरुद्वारे की गुबंद भी गिर गई।
विज्ञापन

5 of 9
Panipat gurdwara's roof collapses
बताया जा रहा है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी दिल्ली जाते समय एक रात इस गुरुद्वारे में ठहरे थे। इसके बाद ही इसका नाम गुरुद्वारा पहली पातशाही रखा गया। गुरुद्वारे का पुराना भवन करीब 50 साल पुराना बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 9
गुरुद्वारे की छत गिरी
सबसे पहले ढहा गुंबद का हिस्सा
गुरुद्वारे के पुराने भवन में निर्माण कार्य चल रहा था। करीब चार श्रमिक काम कर रहे थे। सेवादार सेवा की तैयारी में लगे थे। गुरुद्वारे में कुछ लोग आराम करने आए थे। इसी समय गुरुद्वारे की गुबंद का एक हिस्सा बाजार की तरफ गिर गया।
विज्ञापन

7 of 9
Panipat gurdwara's roof collapses
इसके बाद गुरुद्वारे की दो मंजिला इमारत और उसके ऊपर का गुंबद धंस गया। इसके बाद लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। उन्होंने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। रिफाइनरी के दस्ते के आने के बाद बचाव कार्य तेज हुआ। 

8 of 9
Panipat gurdwara's roof collapses
जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा पहली पातशाही के भवन का बड़ा हिस्सा धंस गया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए हैं। करीब चार लोगों की मलबे में दबा होने की सूचना है। गुरुद्वारे के अंदर बचाव कार्य चल रहा है। 
राहुल शर्मा, एसपी, पानीपत। 
 
विज्ञापन

9 of 9
भरभराकर गिरा पहली पातशाही गुरुद्वारा
गुरुद्वारा पहली पातशाही का भवन धंसा है। प्राथमिक दृष्टि में सामने आया है कि गुरुद्वारे के भवन के अंदर निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुद्वारे के धंसने का यही मुख्य कारण लगता है। गुरुद्वारे में बचाव कार्य चल रहा है। इसके बाद मौका मुआयना किया जाएगा और इसके असल कारणों का भी पता लगाया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर इन सब कमियों को शहर के बाकी हिस्सों में भी दूर कराया जाएगा। 
डॉ. चंद्रशेखर खरे, डीसी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें