फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थरदिल मां, एक दिन की बच्ची को फेंक गई झाड़ियों में, देखिए तस्वीरें

Mon, 01 Aug 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
रोहतक में हाइवे किनारे पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
अमानवीयता की हद देखिए, एक पत्थर दिल मां ने अपनी एक दिन की बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया। तस्वीरों में देखिए मासूम सी बच्ची को।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रोहतक में हाइवे किनारे पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
मामला रोहतक जिले को लाखनमाजरा का है। गांव चांदी और इंद्रगढ़ के बीच सड़क किनारे झाड़ियों में एक दिन की नवजात लावारिस हालत में पड़ी मिली। बच्ची तौलिये में लिपटी थी और उसका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

3 of 6
रोहतक में हाइवे किनारे पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे 71 से लगते इंद्रगढ़ को जाने वाले अप्रोच रोड के पास खेत में मजदूर धान रोपाई कर रहे थे कि उन्होंने किसी बच्ची की रोने की आवाज सुनी। पास जाने पर काले कपड़े में लिपटी एक बच्ची झाड़ियों में पड़ी मिली। किसानों ने उसे उठाकर पानी पिलाया।

4 of 6
रोहतक में हाइवे किनारे पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
भीड़ लगी देखकर वहां से गुजर रहे चांदी गांव के सरपंच अमित मदान ने गाड़ी रोककर मामले का संज्ञान लिया और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सरपंच खुद अपनी गाड़ी में ही नवजात को लेकर लाखनमाजरा थाने पहुंचे और अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

5 of 6
रोहतक में हाइवे किनारे पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
मामला दर्ज कराकर अमित एक प्राइवेट डॉक्टर से बच्ची का इलाज कराकर उसे रोहतक ले आए। यहां चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को बच्ची को सौंपा गया। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची की ताजी कटी नाल को देखकर लग रहा है कि वह एक दिन पहले ही जन्मी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहतक में हाइवे किनारे पड़ी मिली एक दिन की नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
अब विभाग पता लगा रहा है कि गांव में कहां डिलीवरी हुई है। बच्ची के शरीर पर किसी तरह का टैग नहीं मिलने से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद इसकी डिलीवरी घर पर हुई हो। पुलिस भी बच्ची के घर वालों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें