कई बार जीवन ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जिससे हमारी पूरी जिंदगी ही बदल जाती है। मिलिए ऐसे ही एक शख्स से जिसकी जिंदगी एक सांप ने बदल दी और वो बन गया Snake Man
विज्ञापन
देखिए कैसे सांप ने बदली जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
2 of 10
कई बार जीवन में घटी घटना जीवन को नया मोड़ और दिशा दे देती है। कुछ ऐसी ही कहानी है हरियाणा के करनाल के गांव फफड़ाना के रहने वाले सतीश कुमार की। सतीश की जिंदगी एक सांप ने पूरी तरह से बदल दी। दरअसल सतीश जब सातवीं कक्षा में था तो उसे सांप ने काट लिया। इलाज से सतीश की जान तो बच गई लेकिन तब से उसकी जिंदगी एकदम बदल गई।
विज्ञापन
देखिए कैसे सांप ने बदली जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
3 of 10
सतीश के मन में सांपों को जानने की इच्छा बढ़ी। इसके बाद उसने सांपों से संबंधित किताबें पढ़ीं, विशेषज्ञों से मिले और सांपों को पकड़ना शुरू कर दिया। सतीश सांप पकड़ने और उनसे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए स्नेक पार्क चेन्नई में प्रशिक्षण ले चुके हैं। इसके साथ-साथ पुणे, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी सांपों के विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लिया है।
देखिए कैसे सांप ने बदली जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
4 of 10
स्नेक मैन सतीश 1998 से लेकर अब तक हरियाणा में पाई जाने वाली सभी प्रजातियां की सांपों समेत 9 हजार के करीब सांप पकड़ चुका है। बकौल सतीश वह प्रदेशभर में सांप पकड़ने के लिए जाता है और सांप पकड़ने के बाद वाइल्डलाइफ अधिकारियों की सहायता से उन्हें जंगल में छोड़ देता है।
विज्ञापन
देखिए कैसे सांप ने बदली जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
5 of 10
लोगों तक पहुंचने के लिए सतीश ने रोचक तरीका अपनाया है। उसने करनाल और पानीपत की हर नाई की दुकान पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर पोस्टर लगा रखा है। प्रदेश में कोई भी उसे फोन कर उसकी संवाए ले सकता है, सतीश ये सेवाएं फ्री में देता है। अभी हाल ही में स्नेक मैन सतीश को सांप पकड़ने के लिए स्पेशल ग्लब्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
देखिए कैसे सांप ने बदली जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
6 of 10
बचपन में सांप ने क्या काटा? सांपों के बारे में न सिर्फ सारी जानकारी हासिल की, ब्लकि सांपों को पकड़ने में भी महारत हासिल कर ली। देखिए, इस स्नेकमैन को।
विज्ञापन
देखिए कैसे सांप ने बदली जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
7 of 10
ये स्नेकमैन हैं हरियाणा के करनाल के गांव फफराना के सतीश। सतीश कहते हैं कि बचपन में जिस सांप ने उसे काटा था, डॉक्टरों ने कहा था कि वह ज्यादा जहरीला नहीं था, इसलिए वह बच गया।
देखिए कैसे सांप ने बदली जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
8 of 10
सतीश के मुताबिक इसके बाद से ही उसे सांपों के बारे में जानकारी हासिल करने का जुनून सवार हो गया। उसने सांप पकड़ने के लिए पुणे से विशेष ट्रेनिंग भी ली है। साथ ही अमेरिका से सांप पकड़ने के लिए विशेष दस्ताने भी मंगवाए हुए हैं।
देखिए कैसे सांप ने बदली जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
9 of 10
सतीश ने बताया कि वह अब तक करीब 10 हजार से ज्यादा सांप पकड़ चुका है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान में पिछले 17 सालों से यह सेवा कार्य जारी है।
देखिए कैसे सांप ने बदली जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
10 of 10
बीते दिनों सतीश ने कैथल में एसपी कृष्ण मुरारी के घर से करीब सात फुट लंबे काले रंग का वाइपर प्रजाति का सांप पकड़ा। सतीश ने बताया कि इस मौसम में वाइपर प्रजाति के सांप बाहर निकलते हैं। वहीं, लू कम होने पर कोबरा सांप बाहर निकलना शुरू होंगे।