देखिए फूलों की बारिश...ये बैंड बाजे पर नाचते गाते लोग। ...खा गए ना धोखा। दरअसल ये बारात नहीं शव यात्रा है वो भी शाही अंदाज में। देखिए तस्वीरें। रिपोर्ट: राजीव शर्मा, लुधियाना।
विज्ञापन
OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
2 of 6
देखिए बैंड बाजे पर नाचते गाते लोग। ...खा गए ना धोखा। असल में ये बारात नहीं शव यात्रा है वो भी शाही अंदाज में। दरअसल राजस्थान की सांसी बिरादरी के लोगों ने मंगलवार की शाम शाही अंदाज में अपने बुजुर्ग 95 वर्षीय बुजुर्ग लालू राम की अंतिम यात्रा निकाली।
विज्ञापन
OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
3 of 6
इस्लाम गंज सांसी मोहल्ला से अंतिम यात्रा रेड कारपेट और फूलों की वर्षा के साथ शुरू हुई। यात्रा के आगे आगे दस घोड़ियां तीस स्कार्पियो, तीस इनोवा और डीजे और बैंड वाले चल रहे थे। शव यात्रा में शामिल लोग विवाह शादी समारोह की तरह झूम रहे थे।
OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
4 of 6
लालू राम का सोमवार की सुबह सात बजे देहांत हो गया था। राजस्थान दूर दराज के इलाकों से रिश्तेदारों के आने के बाद ही मंगलवार की शाम को गोशाला श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। लालू राम को देसी घी से अंतिम स्नान कराया गया।
विज्ञापन
OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
5 of 6
उनके मुंह में परिवार ने आधा तोले सोने का टुकड़ा रखा और उनकी डोली में भी साढ़े सात तोले सोना रखा गया। परंपरा के अनुसार यह सोना उनकी बेटियों एवं पोतियों में बांटा जाएगा। लालू राम के बेटे राकेश कुमार का कहना है कि जो बुजुर्ग अस्सी नब्बे साल और इससे ज्यादा की उम्र के होते हैं, उनकी शव यात्रा शाही अंदाज में करने की परंपरा बिरादरी में है।
OMG, शाही अंदाज में शव यात्रा, देखिए दंग रह जाएंगे आप
6 of 6
राकेश ने कहा कि बुजुर्ग के देहांत के बाद हर रिश्तेदार बैंड बाजे के साथ घर में आता है। घर में शादी की तर्ज पर खुशी का माहौल होता है कि बुजुर्ग ने इस संसार में आकर अपना जीवन बेहतर तरीके से भोगा। उसी की खुशी को पूरा परिवार और रिश्तेदार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले बाहर दिनों तक घर में आने वाले सभी लोगों को देसी घी का भोजन कराया जाएगा।