फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: इतना छोटा कुत्ता, देखिए दंग रह जाएंगे आप

Mon, 23 Mar 2015 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
OMG इतना छोटा कुत्ता!अरे ये है 5 लाख का कुत्ता! डॉग शो में अजब-गजब कुत्तों को देखकर लोग दंग रह गए। कोहेनूर कैनल क्लब की तरफ से 51वां और 52वां ऑल ब्रीड चैंपियनशिप डॉग शो जालंधर के लायलपुर खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक नकरोद चौक में करवाया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

OMG: इतना छोटा कुत्ता, देखिए दंग रह जाएंगे आप

2 of 6
बिल्कुल छोटी से हाइट और लंबे-लंबे बालों वाले शीहटजू नस्ल के फीमेल डॉग को चंडीगढ़ की हरलीन कौर लेकर आई है। हरलीन ने कहा कि महज 11 इंच की हाइट वाली यह फीमेल डॉग बहुत ही प्यारे होते हैं। इसे लड़कियां बहुत पसंद करती हैं। इसे 24 घंटे एसी में रखना पड़ता है। यह भौंकते भी बहुत कम है। इसकी कीमत 50 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक की होती है।

विज्ञापन

OMG: इतना छोटा कुत्ता, देखिए दंग रह जाएंगे आप

3 of 6
डॉग-शो में पहुंचा पांच लाख रुपये की कीमत वाले अकिता नस्ल के डॉग को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस डॉग को उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के एडवोकेट अमित कुमार लेकर आए। अमित ने बताया कि यह अमेरिकन ब्रीड है। उन्होंने इसे चार महीने पहले अमेरिका से मंगवाया था। अकिता नस्ल के डॉग को बहुत गर्मी लगती है, इसे एसी में रखना पड़ता है।

OMG: इतना छोटा कुत्ता, देखिए दंग रह जाएंगे आप

4 of 6
अकिता नस्ल के डॉग की डाइट कुछ ज्यादा नहीं है, सिर्फ नार्मल खाना ही देना होता है। उसकी हाइट और चौड़ाई काफी ज्यादा है। डॉग-शो में 40 नस्लों के 250 डॉग शामिल हुए, जिनके दोनों रिंग में मुकाबले करवाए गए। दोनों रिंग में हो रही डॉग चैंपियनशिप की जजमेंट बेलारूस से आईं स्वेतलाना और इंडोनेशिया से आए डेनिल ने की। चैंपियनशिप की समाप्ति के बाद विजेता डॉग के नाम घोषित होंगे।

विज्ञापन

OMG: इतना छोटा कुत्ता, देखिए दंग रह जाएंगे आप

5 of 6
डॉग-शो का उद्घाटन जालंधर पुलिस कमिश्नर यूरेन्द्र सिंह हेयर ने किया। इस अवसर पर क्लब के चेयरमैन विंग कमांडर पीपीएस बैंस, प्रधान डॉ. एसएस भट्टी, महासचिव एचएस वड़ैच उपस्थित रहे। डॉग-शो में बंगलुरू के रहने वाले नागराज शेट्टी ब्लैक पुडल डॉग लेकर आए, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। फ्रांस नस्ल का यह डॉग पतला सा होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

OMG: इतना छोटा कुत्ता, देखिए दंग रह जाएंगे आप

6 of 6
शेट्टी ने कहा कि इस डॉग का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। किसी को काटता नहीं है, पर गर्मी सबसे अधिक महसूस करता है। इसे ज्यादातर डॉग फूड ही देना पड़ता है। लुधियाना के रहने वाले रीत अग्रवाल तिब्बती मैस्टिफ नस्ल का डॉग लेकर आए, जो देखने में बहुत ही खतरनाक है। अग्रवाल ने कहा कि तिब्बती मैस्टिफ डॉग सिर्फ देखने में खौफनाक होते है, लेकिन सबसे अधिक समझदार और घर की सुरक्षा के लिए बेहतर होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें