फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: इन साइकिलों की खूबियां दंग कर देगी आपको

Sat, 04 Apr 2015 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
omg साइकिल एक्पो में एक से बढ़कर खूबियों वाली साइकिले देख लोग हैरत में पड़ गए। जानेंगे तो आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन

OMG: इन साइकिलों की खूबियां दंग कर देगी आपको

2 of 6
पंजाब के लु‌धियाना के सरकारी गर्ल्स कॉलेज के ग्राउंड में तीन दिवसीय साइकिल, फिटनेस एंड आउटडोर स्पोर्ट्स एक्सपो-2015 के पहले दिन विभिन्न कंपनियों ने साइकिलों के सौ से नए अधिक मॉडल लांच किए।
ला सोवर्जन कंपनी ने बर्फ में चलने वाला मोटे टायरों वाली स्नो बाइक भी पेश की है। इसकी कीमत 78 हजार है। इस साइकिल के टायर मोटरसाइकिल की तर्ज पर काफी मोटे हैं।

विज्ञापन

OMG: इन साइकिलों की खूबियां दंग कर देगी आपको

3 of 6
हीरो इको ने पहली बार बिना चेन वाली कांसेप्ट साइकिल शोकेस की है। हीरो के  चेयरमैन विजय मुंजाल ने कहा कि इस साइकिल के पिछले पहिये में पैडल लगे हैं। साइकिल की गद्दी भी पिछले पहिये के ऊपर लगी है। बिना चेन वाली साइकिल भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी। हीरो ने इस साइकिल का पेटेंट करा लिया है। जल्द ही इसका उत्पादन भी शुरू किया जाएगा।

OMG: इन साइकिलों की खूबियां दंग कर देगी आपको

4 of 6
लॉ सोवर्जन साइकिल ने ढाई लाख रुपये का कार्बन साइकिल पेश किया है। इस साइकिल का वजन महज साढ़े नौ किलो है। तीस स्पीड गियर सिस्टम के साथ इस साइकिल में डिस्क ब्रेक भी लगे हैं। इसे खास तौर पर थाईलैंड से आयात किया गया है।

विज्ञापन

OMG: इन साइकिलों की खूबियां दंग कर देगी आपको

5 of 6
साइकिल एक्सपो में हाईबर्ड साइकिल ने फिक्सी मॉडल की साइकिल पेश की है। इस साइकिल की फ्री व्हील फिक्स है। हाईबर्ड के सीएमडी आरडी शर्मा का कहना है कि इसके  पेडल रोकने पर यह साइकिल रुक जाती है और पेडल पीछे मारने पर यह पीछे की तरफ चलती है। पहली बार इस तरह के कांसेप्ट के साथ साइकिल पेश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

OMG: इन साइकिलों की खूबियां दंग कर देगी आपको

6 of 6
एक्सपो में सफारी बाइक्स ने साइकिल के बीस से अधिक मॉडल, क्यूट साइकिल के आठ नए मॉडल, हीरो इकोटेक ने भी हीरो क्रास साइकिल के तहत 15 नए मॉडल, एवन साइकिल लिमिटेड ने छह नए मॉडल, लॉ सोवर्जन कंपनी ने नए 15 मॉडल पेश किए। नीलम साइकिल के चेयरमैन केके सेठ ने बताया कि एक्सपो में साइकिल के नौ नए मॉडल पेश किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें