फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई, 1 रुपये में रस्म पूरी

Sun, 15 Jan 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई - फोटो : अमर उजाला
आपने अक्सर नेताओं की करोड़ों में हुई शादी के बारे में सुना और देखा होगा लेकिन आज देखिए एक ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 8
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त की शनिवार को रीति रिवाज के साथ एक रुपया देकर सगाई हो गई। योगेश्वर व उनके परिवार वालों ने शादी में कोई भी दहेज नहीं लेने की बात कहकर यह साफ कर दिया कि वह केवल एक रुपये से सगाई करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई
योगेश्वर को उनकी मंगेतर शीतल के भाई हरीश ने अंगूठी पहनाकर सगाई की रस्म को शुरू किया तो पान खिलाकर सगाई की रस्म पूरी की गई। सगाई समारोह में योगेश्वर को आशीर्वाद व बधाई देने के लिए मंत्रियों के अलावा साथी पहलवान भी पहुंचे। योगेश्वर की सगाई का कार्यक्रम होने के बाद परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। अब शादी दिल्ली में जीटी रोड पर स्थित द जेहान गार्डन में 16 जनवरी को होगी और उसमें भी कई बड़े नेता व खेल सितारे शामिल होंगे।

4 of 8
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई - फोटो : अमर उजाला
सोनीपत में मुरथल रोड पर स्थित गीतांजलि गार्डन में शनिवार को पहलवान योगेश्वर दत्त का सगाई समारोह हुआ। यहां सुबह से मेहमान आने शुरू हो गए थे। हर कोई आकर सबसे पहले योगेश्वर के साथ फोटो खिंचवा रहा था। वहां योगेश्वर को आशीर्वाद देने के लिए दोपहर को प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज पहुंचे जो कुछ देर रुकने के बाद चले गए। 
 
विज्ञापन

5 of 8
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई - फोटो : अमर उजाला
मंत्री कविता जैन, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी की बेटी रश्मि आहुजा, इनेलो नेता केसी बांगड़, पहलवान नरसिंह यादव समेत अन्य राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पहलवान शामिल हुए। सगाई की रस्म शाम को लगभग चार बजे शुरू हुई। योगेश्वर की मंगेतर शीतल के भाई हरीश ने अंगूठी पहनाई तो दूसरे भाई राकेश ने चेन पहनाई।
विज्ञापन

6 of 8
ओलंपियन पहलवान की बेहद साधारण सगाई - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने गाए मंगल गीत, भात भी वहीं लिया गया
जिस समय योगेश्वर की सगाई हो रही थी, उस समय पूरे ग्रामीण परिवेश की तरह महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इसके अलावा योगेश्वर के मामा भात लेकर आए तो वह भी गीतांजलि गार्डन में लिया गया। समारोह किसी भी तरह से ऐसी नहीं लग रहा था कि ग्रामीण परिवेश को भूला गया हो। इसके लिए योगेश्वर के गांव की काफी महिलाएं वहां आई हुई थीं।
 
विज्ञापन

7 of 8
Yogeshwar Dutt Engegement
एक अच्छी बहू के सामने दहेज का कोई मतलब नहीं
योगेश्वर दत्त ने दहेज के लिए बेटियों का उत्पीड़न करने वालों को एक संदेश भी दिया। उन्होंने दहेज में कुछ नहीं लिया और एक रुपया लेकर सगाई की। उनकी मां शुशीला देवी ने कहा कि उनकी बहू शीतल काफी अच्छी है और एक अच्छी बहू के सामने दहेज कोई मतलब नहीं रखता है। सभी लोगों को दहेज जैसी प्रथा को खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
योगेश्वर दत्त
जिम्मेदारी बढ़ जाएगी, खेल फिर भी जारी रहेगा
योगेश्वर दत्त खुद भी यह मानते है कि शादी के बाद कुछ जिम्मेदारी बढ़ जाती है, लेकिन उसके बावजूद योगेश्वर ने कहा कि उनका खेल आगे भी इस तरह ही जारी रहेगा। वह जल्द ही अपनी एकेडमी भी बना रहे है, जिससे वहां नए पहलवान देश के लिए तैयार कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें