फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती के वर्ल्ड चैंपियन सुशील ने बताया ओलंपिक का टार्गेट

Tue, 01 Dec 2015 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील कुमार ने आगामी ओलंपिक को लेकर बताई दिल की बात। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

कुश्ती के वर्ल्ड चैंपियन सुशील ने बताया ओलंपिक का टार्गेट

2 of 6
इस बार गोल्ड पर निगाहें हैं, चाहने वाला की अगर इसी तरह से प्यार मिलता रहा तो देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने में कोई कसर नही छोड़ेंगे। यह कहना है ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील का। वह सोमवार को एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए सोमवार को सिटी ब्यूटीफुल आए थे।
विज्ञापन

कुश्ती के वर्ल्ड चैंपियन सुशील ने बताया ओलंपिक का टार्गेट

3 of 6
पिछले साल बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले सुशील कुमार इस बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना चाहते हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह पिछले वर्ष चोटिल थे, हालांकि अब वह फिट हैं और ट्रेनिंग पर जोर दे रहे हैं। वह जॉर्जिया से ट्रेनिंग लेकर लौटे हैं। सुशील ने कहा कि सरकारें खेलों को प्रोत्साहन दे रही है। इससे आने वाले समय में कुश्ती में और भी पदक आएंगे।

कुश्ती के वर्ल्ड चैंपियन सुशील ने बताया ओलंपिक का टार्गेट

4 of 6
सुशील कुमार ने कहा कि देश में शुरू हो हरी कुश्ती लीग युवा पहलवानों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म की तरह है। इससे उभरते पहलवानों को अधिक फायदा होगा। अब देश के पहलवानों को अनुभव के लिए विदेशों में भटकने की जरूरत नहीं होगी। इस लीग के जरिए वह अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के साथ मुकाबला कर अनुभव पा सकते हैं।

विज्ञापन

कुश्ती के वर्ल्ड चैंपियन सुशील ने बताया ओलंपिक का टार्गेट

5 of 6
हाल ही में पहलवान नरसिंह को ओलंपिक कोटा हासिल करने पर सुशील ने कहा कि यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जो फिट है, वही खेले और देश के लिए पदक जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुश्ती के वर्ल्ड चैंपियन सुशील ने बताया ओलंपिक का टार्गेट

6 of 6
सुशील से जब पूछा गया कि फ्री होने पर क्या वह मूवी देखते हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि नहीं, मेरा पहला प्यार ही कुश्ती है। ओलंपिक की तैयारियों के कारण किसी और चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं होता। अखाड़े में अधिक समय गुजरता हूं। कई बार तो मेरे दोनों जुड़वा बच्चे मुझसे मिलने अखाड़े में आ जाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें