फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: शादी से पहले साक्षी की तैयारियां, FB पर पोस्ट की कई तस्वीरें

Sun, 02 Apr 2017 05:00 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
शादी से पहले साक्षी की तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में कुश्ती में देश को पदक दिलाने वाली पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक के हाथों में मेहंदी रच चुकी है। उन्होने Facebook पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, देखिए
विज्ञापन

2 of 6
शादी से पहले साक्षी की तैयारियां
शादी की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को बान की रस्म अदा की गई। बान की रस्म अदा होने के बाद रात आठ बजे के बाद साक्षी ने डिजाइनरों से हाथों और पैरों में मेहंदी रचवाई। मेहंदी लगवाने में करीब तीन घंटे से ज्यादा समय लगा। वहीं नांदल भवन में वेडिंग प्लानर मंडप को बेस्ट लुक देने में जुटे हैं। इसमें शादी के मंडप को ब्लैक एंड गोल्ड थीम पर सजाया जा रहा है। सभी मेहमान रेड कारपेट पर चलते हुए कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
पहलवान बेटी साक्षी मलिक के हाथों में सजी मेहंदी
साक्षी की इस हाईप्रोफाइल शादी में कुल 12 हजार गेस्ट को बुलाया गया है। साक्षी के पिता ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी को भी आने का न्योता भेजा गया था लेकिन व्यस्तताओं के कारण वह नहीं आ पाएंगे। उन्होंने बताया कि पीएमओ की ओर से आशीर्वाद आ गया है। इसमें पीएम ने साक्षी को शुभकामनाओं समेत आशीर्वाद दिया है। इनके अलावा भी बहुत से सेलिब्रेटी इस शादी में नजर आएंगे।

4 of 6
शादी से पहले साक्षी की तैयारियां
शादी प्लान कर रहे हिमांशु ने बताया कि प्रवेश द्वार के बाद एक ओर परिवार के लिए स्थान बनाया जाएगा तो वहीं दूसरी ओर मेहमानों के लिए स्थान को रिज़र्व रखा जाएगा। इसके बाद वह सिंड्रेला बग्घी पर सवार होकर स्टेज तक पहुंचेंगी। हिमांशु ने बताया कि 10 हजार से अधिक मेहमानों के लिए भोजन बनेगा। 12 प्रकार की सब्जियां तो सात से अधिक प्रकार की मिठाई होगी।
विज्ञापन

5 of 6
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
मेहमानों के लिए डिब्बा बंद छोटी बोतलों में मिनरल वॉटर की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 1000 पेटियां मंगवाई गई हैं। शादी में रोटियां बनाने के लिए दो मशीनें लगाई जाएंगी। दस हजार से अधिक मेहमानों को गर्मागरम रोटी परोसने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। इसमें एक मशीन एक घंटे में औसतन 1200 रोटियों को बना कर तैयार कर देगी। मेहमानों की संख्या को देखते हुए रोटियां बनाने के लिए दो मशीनों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साक्षी मलिक की शादी
वहीं शादी को यादगार बनाने के लिए साक्षी मलिक खुद व उनका परिवार कोई कसर नहीं छोड़ रहा। साक्षी की मां सुदेश व पिता सुखबीर मलिक ने शादी को खास बनाने की जिम्मेदारी रोहतक के एक वेडिंग प्लानर को सौंपी है। वहीं साक्षी मलिक की शादी की ड्रेस अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी तैयार करेंगे। सब्यसांची मुखर्जी फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अलावा प्रियंका गांधी सहित कई हस्तियों के ड्रेसेज तैयार कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें