सेक्टर-17 नीलम सिनेमा के पास ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए हेलमेट रैली निकाली गई। इस रैली का आयोजन ट्रैफिक पुलिस की ओर से ही ट्रैफिक जागरूकता सप्ताह के तहत किया गया था। रैली में 250 लड़कियों ने हिस्सा लिया और ड्राइविंग के दौरान सजग रहने की शपथ ली। साथ ही भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने का संकल्प लिया। रैली के दौरान मौजूद लड़कियां। रैली के दौरान लोगों को भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश देती लड़कियां।