नर्सिंग छात्राओं और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है। दो दिनों से अंबाला में प्रदर्शन कर रही नर्सिंग छात्राओं ने सरकार को दो टूक चेतावनी दे दी है।
विज्ञापन
नर्सिंग छात्राओं की सरकार को दो टूक, किसी हद तक जाएंगी
2 of 6
बुधवार को इन छात्राओं ने जहां सिटी के डीसी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया, वहीं करनाल से आईं नर्सिंग स्टूडेंट्स ने कैंट में मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर जमकर हंगामा किया। इन छात्राओं का सीधा कहना है कि भाजपा सरकार उनके करिअर से खिलवाड़ कर रही है, जबकि इसे लेकर किसी भी हद तक जा सकती हैं। संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
नर्सिंग छात्राओं की सरकार को दो टूक, किसी हद तक जाएंगी
3 of 6
गुस्साई नर्सिंग छात्राओं ने बुधवार को सिविल अस्पताल से लेकर डीसी कार्यालय तक सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने किसी भी वाहन को निकलने नहीं दिया, जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। पूरे रास्ते यह छात्राएं सरकार के खिलाफ रोष जताती रहीं।
नर्सिंग छात्राओं की सरकार को दो टूक, किसी हद तक जाएंगी
4 of 6
डीसी कार्यालय परिसर पहुंचते ही यह छात्राएं सीधे डीसी आफिस में पहुंच गईं और डीसी से मिलने की बात कही। इस दौरान छात्राएं यहां पर भी सरकार के खिलाफ जमकर बोलीं। मौजूद कर्मचारी ने फोन पर डीसी से बात करने को कहा, लेकिन छात्राएं जिद पर अड़ी रहीं कि डीसी से मिले बिना वे नहीं जाएंगी।
विज्ञापन
नर्सिंग छात्राओं की सरकार को दो टूक, किसी हद तक जाएंगी
5 of 6
नर्सिंग छात्राओं हरप्रीत, तान्या, अलीशा, गुरजीत, प्रीति, प्रियंका सहित अन्य ने कहा कि सरकार अपनी जिद पर अड़ी है और एएनएम व जीएनएम का करिअर बर्बाद कर रही है। सरकार दोबारा से पेपर देने की बात कर रही है, जो सरासर गलत है। एक ओर बेटियों को आगे बढ़ाने की बात यह सरकार करती है, तो दूसरी ओर बेटियों के करिअर में ही रोड़ा बन रही है।
नर्सिंग छात्राओं की सरकार को दो टूक, किसी हद तक जाएंगी
6 of 6
डीसी कार्यालय परिसर में सीटीएम इन छात्राओं से बातचीत के लिए पहुंचे। यहां पर छात्राओं ने बताया कि कई के पास तो बस में आने-जाने का किराया तक नहीं होता, जबकि परिवार वालों ने उधार लेकर उनको पढ़ने के लिए भेजा है। अब भाजपा सरकार छात्राओं की परीक्षा रद्द कर उनके भविष्य को अंधकार की तरफ धकेल दिया है। छात्राओं ने कहा कि अगर सरकार द्वारा कोई रास्ता नहीं निकाला गया, तो छात्राएं कोर्ट जाने के लिए मजबूर होंगी।