फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल: पंजाब यूनिवर्सिटी में यूआईएलएस में घुस गए आतंकी, एनएसजी कमांडो ने संभाला मोर्चा

Wed, 27 Feb 2019 01:27 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
मॉक ड्रिल
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के यूआईएलएस विभाग की बिल्डिंग में आतंकी घुस गए। खबर मिलते ही एनएसजी कमांडो और पुलिस ने मोर्चा संभाला, तस्वीरों में देखिए मॉक ड्रिल।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मॉक ड्रिल
पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईएलएस विभाग की बिल्डिंग में आतंकियों के घुसने की सूचना देकर मंगलवार शाम करीब सवा 5 बजे मॉक ड्रिल की गई। यूटी के ऑपरेशन सेल के कमांडो के अलावा नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के कमांडो ने मोर्चा संभालते हुए यूआईएलएस बिल्डिंग को पूरी तरह से सील कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
मॉक ड्रिल
पीयू कैंपस पुलिस सायरन की आवाज से गूंज उठा। पंजाब पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस व राजस्थान पुलिस भी इस मॉकड्रिल में शामिल रही। एनएसजी के कमांडो सुरक्षा उपकरणों और हथियारों से लैस होकर अपने उच्च पदस्थ अधिकारियों की कमांड पर चप्पे-चप्पे पर कार्रवाई में जुटे रहे।

4 of 5
मॉक ड्रिल
एनएसजी कमांडो समेत यूटी पुलिस विभाग के ऑपरेशन सेल के कमांडो भी यूआईएलएस परिसर में आतंकियों की खोजबीन में जुटे रहे। शाम करीब सवा 5 बजे शुरू हुई मॉकड्रिल देर रात तक जारी रही। अंधेरा होने पर कमांडोज व पुलिस बल ने लाइटिंग की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मॉक ड्रिल
साथ ही हर उस प्रयास को कार्रवाई में तब्दील किया, जो आतंकियों की असल घुसपैठ पर दोहराई जा सके। एनएसजी के कमांडो ने कार्रवाई के दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में दाखिल नहीं होने दिया। केवल कमांडो दस्ता, पुलिस की गाड़ियां और अन्य सुरक्षा बल तैनात रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें