नोटबंदी को 43 दिन हो गए, उसके बाद भी कैश की परेशानी कम नहीं हुई। एटीएम के बाहर के हालात ऐसे हैं, देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 5
नोटबंदी के 42 दिन बाद भी एटीएम के बाहर लंबी लाइन
लोगों को लाइनों में लगने के बाद भी पैसे नहीं मिल रहे। दिनभर भटकने के बाद ये सोचकर कि जैसे ही एटीएम में पैसे डलें और वे निकाल लें, लोग भरी ठंड में एटीएम के बाहर ही सो गए। पंजाब के सुनाम में यह नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
3 of 5
नोटबंदी के 42 दिन बाद भी एटीएम के बाहर लंबी लाइन
इलाके में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का एकमात्र एटीएम है। मंगलवार शाम तक उसमें कैश खत्म हो गया। बुधवार सुबह कैश मिलने की उम्मीद में लोग मंगलवार रात ही एटीएम में ही बिस्तर लगाकर सो गए। करीब 25-30 किलोमीटर की दूर से लोग बैंक में पैसे निकलवाने के लिए आते हैं।
4 of 5
नोटबंदी के 42 दिन बाद भी एटीएम के बाहर लंबी लाइन
लोगों का कहना है कि जब अगले दिन बैंक खुलता है तो कम से कम 11 बजे तक उनकी बारी आ ही जाती है। अगर कोई सुबह 7 या 8 बजे तक आता है तो उसकी बारी 4 बजे तक आ जाती है। इन लोगों ने नोटबंदी के फैसले को गलत करार दिया।
नोटबंदी के 42 दिन बाद भी एटीएम के बाहर लंबी लाइन
- फोटो : अमर उजाला
हालात ये हैं कि लोग रात 1 बजे से बैंकों के बाहर लाइनों में लगना शुरू हो जाते हैं। 9 डिग्री सेल्सियस की ठंड के बावजूद लोग बैंकों के बाहर रात-रात भर खड़े रहते हैं। पंजाब नेशनल बैंक रईया में भी ऐसा देखा जा सकता है, जहां रोज रात एक बजे ही लोग लाइनों में आकर लग जाते हैं।