फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

658 दिन बाद पता चला कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा...

Sun, 30 Apr 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
मोहाली आया 'बाहुबली'
658 दिन के लंबे इंतजार के बाद लोगों को पता चल ही गया कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। वजह भी ऐसी निकली, जानकर दर्शक हैरान रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
bahubali2 - फोटो : google
कटप्पा ने आखिरकार बाहुबली को क्यों मारा। एक ऐसा राज जिसे देखने के लिए चंडीगढ़ के क्रेजी दर्शकों ने रिकार्ड तोड़ डाला। बजरंगी भाईजान हो या फिर दंगल, सभी के रिकार्ड टूट गए और ‘बाहुबली-द कनक्लूजन’ ने कर डाला एक दिन में 55 लाख रुपये का बिजनेस। सिर्फ इतना ही नहीं, बाहुबली ने चंडीगढ़ के सिंगल स्क्रीन सिनेमा के दिन भी फेर दिए।
विज्ञापन

3 of 6
बाहुबली - फोटो : अमर उजाला
ट्राईसिटी में ‘बाहुबली-द कनक्लूजन’ के कुल 185 शो दिखाए गए। वर्ष 2015 से लोगों के जेहन में घूम रहे इस सवाल का उत्तर इस फिल्म के शानदार फिल्मांकन के साथ दिया गया। फिल्म में अमरिंदर बाहुबली और देवसेना की प्रेम कहानी और उसकी वजह से राजसी परिवार में आई दरार को दिखाया गया है। अपने वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट्स के आधार पर यह फिल्म कुछ हटकर लगती है।

 

4 of 6
बाहुबली - फोटो : amar ujala
चंडीगढ़ में इस फिल्म के शो सुबह आठ बजे से ही चल रहे थे। जिसे देखने के लिए लोगों की कतारें लग गईं थीं। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। इस सवाल का जवाब कोई नहीं जानना चाहता। इसका कारण है कि यही है क्लाइमेक्स। इसके कारण लोग सिनेमाघरों तक खिंचे चले गए। फिल्म देखने जाने वालों में कोई इस फिल्म की स्टोरी नहीं सुनना चाहता है।
विज्ञापन

5 of 6
bahubali2 - फोटो : google
मुझे मत बताएं क्लाइमेक्स- नेहा धूपिया
एक फैशन शो के लिए चंडीगढ़ आईं बॉलीवुड़ अभिनेत्री नेंहा धूपिया से जब बाहुबली के संबंध में बात की गई तो उन्होंने फट से कहा कि प्लीज इसका क्लाइमेक्स मत बताएं। न ही फिल्म की स्टोरी की चर्चा करें...खुद जाकर इसे देखेंगी। नेहा धूपिया ने कहा कि ऐसी फिल्में वास्तव में कम ही बनती हैं और इसके लिए वह निर्माता को बधाई देती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bahubali2 - फोटो : google
पहली बार बना यह रिकार्ड- राज जुनेजा
फिल्म डिस्ट्रूीब्यूटर राज जुनेजा ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी फिल्म के 185 शो चलाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में अब तक अधिकतम शो हैप्पी न्यू ईयर के चले थे। उसके बाद किसी फिल्म के इतने शो नहीं चले। लेकिन बाहुबली ने सिंगल स्क्रीन में भी दर्शकों को खींच लिया। यह वास्तव में फिल्म के लिए क्रेजी दर्शकों का ही कमाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें