फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी ने बदले हालात, बाइक पर आई बारात और 12 बेटियों की शादी

Sun, 04 Dec 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
नोटबंदी के चलते हरियाणा में हुई 12 अनोखी शादियां
नोटबंदी के बाद से हालात बदल गए हैं। 12 बेटियों की शादियां कुछ ही रुपयों में हो गई। अधिकतर बारात भी बाइक से आईं। देखिए, कैसे हुआ सब?
विज्ञापन

2 of 6
नोटबंदी के चलते हरियाणा में हुई 12 अनोखी शादियां
ये सराहनीय समारोह पानीपत में हुआ। भारतीय महिला कल्याण समिति पानीपत व सोमभाई मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से शादी योग्य लड़कियों वाले ऐसे परिवार ढूंढे गए, जोकि नोटबंदी के चलते आर्थिक रूप से कमजोर थे। ऐसी 12 बेटियों की शादियां 15-15 हजार रुपये में पूरी हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
नोटबंदी के चलते हरियाणा में हुई 12 अनोखी शादियां
कमेटी की संरक्षक बृजरानी व ट्रस्ट सचिव निर्मल दत्त ने बताया कि संस्था पहले भी शादियां कराती रही है, लेकिन इस शादी समारोह को समाज सेवियों से सहयोग लिया गया, क्योंकि कोई एक संस्था या आदमी पूरा खर्च उठाने में सक्षम नहीं था।

4 of 6
नोटबंदी के चलते हरियाणा में हुई 12 अनोखी शादियां
आठवें फेरे में बेटी बचाने का वचन लेने के साथ नव विवाहित दुल्हनें कोई बाइक पर तो कई ई-रिक्शा में पति के घर विदा हो गई। कई दुल्हन के फैमिली वाले ऑटो तो कई मैजिक किराए पर लेकर आए और उनमें बिठाकर ले गए। शादी में शामिल हुए परिवारों को समिति सदस्यों ने शहर में तलाश किया था।
विज्ञापन

5 of 6
नोटबंदी के चलते हरियाणा में हुई 12 अनोखी शादियां
कमेटी द्वारा सभी नवविवाहितों को जरूरत का सामान दान दिया गया। लीला व जयकरण का कहना है कि अशोक के माता- पिता का बचपन में ही स्वर्गवास हो गया था। समर्थता के अनुसार उसका पालन पोषण करके पैरों पर खड़ा किया। आज कॉलोनी की ही प्रीति से शादी भी करवा दी। नोटबंदी में खुद शादी करने में असमर्थ हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नोटबंदी के चलते हरियाणा में हुई 12 अनोखी शादियां
शकुंतला ने बेटे सुनील कुमार व राजो ने बेटी सचिन कुमारी को शादी के बंधन में बांधा। दोनों के ही सिर पर पिता का साया नहीं होने के कारण समारोह में शामिल समाज सेवियों ने सुखी जीवन का आशीर्वाद दिया। यह जोड़ा मैजिक में बैठकर रवाना हुआ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें