फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! अब ऑटोमेटिक भी मिलेंगी रेल टिकटें

Tue, 21 Jul 2015 02:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
ट्रेन में सफर करने वालों को अब टिकट के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। एक नई सुविधा शुरू की गई है। जानिए क्या है ये सुविधा? रिपोर्टः अवधेश शुक्ला
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! अब ऑटोमेटिक भी मिलेंगी रेल टिकटें

2 of 8
यह सुविधा है वेंडिंग मशीन। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन यह मशीन लगाने जा रहा है। नई दिल्ली की तर्ज पर रेलवे यह सुविधा यात्रियों को देने जा रहा है।
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! अब ऑटोमेटिक भी मिलेंगी रेल टिकटें

3 of 8
प्रथम चरण में पांच टिकट वेंडिंग मशीनों की खरीददारी की गई है, जिन्हें स्टेशन के दोनों तरफ लगाया जाएगा। स्टेशन के मुख्य तरफ यात्रियों की आवाजाही ज्यादा होने के कारण इधर तीन मशीनें लगाई जाएंगी, जबकि पंचकूला की तरफ दो टिकट वेंडिंग मशीन लगेंगी।

यात्रीगण ध्यान दें! अब ऑटोमेटिक भी मिलेंगी रेल टिकटें

4 of 8
स्थानीय रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को लिए अधिकारियों को रुझान ठीक मिला तो स्टेशन पर मशीनों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! अब ऑटोमेटिक भी मिलेंगी रेल टिकटें

5 of 8
अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को मशीन ऑपरेट करने की जानकारी रेल कर्मचारी देंगे। इसके लिए प्रत्येक मशीन पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो टिकट लेने आने वाले यात्रियों को मशीन की विस्तृत जानकारी देंगे।
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! अब ऑटोमेटिक भी मिलेंगी रेल टिकटें

6 of 8
मंडल अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में स्टेशन के प्लेटफार्म पर टच स्क्रीन मशीनें लगेंगी। इससे यात्री स्वयं टिकटों और ट्रेनों का स्टेटस जान सकेंगे। उन्होंने इंक्वायरी के लिए पूछताछ काउंटर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। टच स्क्रीन मशीन से यात्री कौन सी ट्रेन कहां पहुंची है और वह स्टेशन के किस प्लेटफार्म पर कितने बजे पहुंचेगी। इसकी भी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! अब ऑटोमेटिक भी मिलेंगी रेल टिकटें

7 of 8
नार्दर्न रेलवे के पीआरओ एके नेगी ने बताया कि चंडीगढ़ मॉडल रेलवे स्टेशन बनने से यात्री सुविधाओं में विस्तार होगा। इसी के अंतर्गत वेंडिंग मशीनों को लगाने का फैसला किया गया है। स्टेशन पर पांच मशीनें जल्द लगेंगी। मशीनों को खरीद लिया गया है। जिन्हें लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें! अब ऑटोमेटिक भी मिलेंगी रेल टिकटें

8 of 8
टिकट वेंडिंग मशीनें लगने से यात्रियों को लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। वह एटीएम की तरह खुद मशीन को ऑपरेट कर टिकट ले सकेंगे। दिल्ली मुख्यालय ने अधिकारियों के इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें