अगर आप चेक से लेन देन करते हैं तो आपके लिए ये तीन जानकारिया बड़े काम की हो सकती हैं और नुकसान होने से भी बच जाएगा। देख लीजिए वरना पछताएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
bank chandigarh
दरअसल, नोटबंदी के बाद से बैंकों में जमा होने वाले चेक की संख्या तीन गुणा बढ़ गई है। ऐसे में चेक के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) ने जिले के सभी बैंकों को चेक ट्रांजेक्शन सिस्टम (सीटीएस) से काम करने के निर्देश दिए हैं। अब चेक क्लीयरिंग के लिए भेजने के बजाय स्कैन करके दिल्ली ग्रिड को भेजे जाएंगे। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद ही भुगतान होगा।
विज्ञापन
3 of 6
bank chandigarh
एनडी डुडेजा, एजीएम, एसबीआई मेन ब्रांच, रोहतक ने बताया कि इस ओटोमेशन पद्धति से चेक क्लीयर होने का कार्य 20 फरवरी से शुरू हो गया था। इसके शुरू होने से बैंक में चेक जमा होने के अगले ही दिन भुगतान हो सकेगा। वहीं, 20 मार्च से नान सीटीएस चेक (पुरानी चेकबुक) अमान्य हो गई हैं। अब खाताधारकों को नई सीटीएस चेक बुक लेनी होगी, किसी दूसरे राज्य के बैंक का चेक नहीं चलेगा।
4 of 6
bank chandigarh
बता दें कि नोटबंदी के बाद आरबीआई नान सीटीएस चेक (पुरानी चेकबुक) को लेकर सख्त हो गई है। यह चेक सिक्योरिटी के लिहाज से ठीक नहीं हैं। इन पर नए सीटीएस चेक जैसा इनविजिबल कोड नहीं होता है, न ही इन पर संबंधित बैंक का नाम होता है। नए सीटीएस चेक में सिक्योरिटी फीचर्स आ रहे हैं। अगर कोई शख्स अपने बैंक में नान सीटीएस चेक देगा तो एक दिन में भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
bank chandigarh
दूसरी बड़ी खबर ये कि डिजिटल ट्रांजक्शन को बढ़ावा देने के लिए सराकर अब चेकबुक को बंद करने जा रही है। हालांकि अधिकारी का कहना है कि अभी केवल इस तरह की सूचना है, लेकिन इस तरह की कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ है। लेकिन अगले साल यानी 2018 से इसे लागू किया जा सकता है। इसके बाद से बैंक केवल एटीएम, डेबिट और क्रेडिट कार्डों के माध्यम से ही डिजिटल लेन देन करेंगे।
तीसरी खबर ये कि एक अक्तूबर से देश के छह बैंकों की चेक बुक अमान्य हो गई है। ये बैंक हैं- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रवणकोर और भारतीय महिला बैंक। इसलिए एसबीआई के ग्राहक हैं तो नई चेक बुक अप्लाई कर दीजिए। इसके लिए नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या फिर शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं।