फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शहर ऐसा, जहां आराम से मिलने लगा पैसा, ATM से लाइनें गायब

Sat, 19 Nov 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बैंक में पैसा जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग
नोटबंदी के बाद सारा देश लाइन में लगा है, इसी बीच एक शहर ऐसा है, जहां बैंकों से आराम से पैसा निकल रहा है। ATM से लाइनें गायब हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बैंक में पैसा जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग
ये शहर है चंडीगढ़। जहां नोटबंदी के पहले 8 दिन तक तो बैंकों में भीड़ दूसरे शहरों की तरह ही थी, लेकिन नोट बदलने वालों को स्याही लगने और एटीएम में 2000 के नोट निकलने से 9वें दिन बैंकों के बाहर भीड़ छंटनी हो गई थी। 10वें भीड़ बिल्कुल छंट चुकी है। अब एटीएम से भी आराम से पैसे निकल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बैंक में पैसा जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग
बैंकों में आज से 500 का नोट भी मिलना शुरू हो गया है इसके लिए आरबीआई की ओर से सभी बैंकों को आधिकारिक मेल जारी कर दी गई है। वीरवार को सभी सरकारी और निजी बैंकों में नोट बदलवाने वालों को स्याही लगानी भी शुरू हो गया है। कई बैंक अधिकारियों के अनुसार स्याही लगने का असर ये रहा कि  नोट बदलवाने के लिए बार-बार आने वालों पर पाबंदी लग गई। इससे बैंकों में भी भीड़ कम हुई है।

4 of 6
बैंक में पैसा जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग
हालांकि सुबह के वक्त अधिकतर बैंकों में नोट बदलवाने और कैश जमा करने, निकालने वालों की लंबी लाइनें देखी गईं। इसी बीच कुछ बैंकों में कैश की कमी के भी मामले सामने आए, लेकिन दोपहर तक वहां भी कैश पहुंचने पर स्थिति सामान्य हो गई। इसके अलावा शहर के सभी एटीएम पर भी और दिनों की तरह लंबी लाइन देखी गईं। बैंक अधिकारियों के अनुसार शहर के सभी एटीएम के अपग्रेड होने का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
बैंक में पैसा जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग
उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार तक सभी बैंकों के एटीएम केलिब्रेशन का काम पूरा हो जाएगा। कई जगह बुधवार शाम से ही 2000 का नोट एटीएम से निकलना शुरू हो गया था। वीरवार को भी अधिकतर एटीएम पर 2000 का नोट निकला। ऐसे में अब लोगों के पास इसके चेंज की समस्या आ सकती है। हालांकि यह परेशानी केवल शुक्रवार तक की ही है, शनिवार से बैंकों और एटीएम में 500 का नोट मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैंक में पैसा जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग
बैंक अधिकारियों के अनुसार शनिवार को 500 का नोट आने के बाद शाम तक एटीएम से 500 रुपये का नोट भी मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं शुक्रवार से 500 और 1000 के नोट बदलने की सीमा 4500 रुपये से घटकर 2000 रुपये की जा रही है। इस कारण वीरवार को बैंकों में कैश जमा करवाने वालों से अधिक भीड़ नोट बदलवाने वालों की रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें