नोटबंदी के 31वें दिन भी न बैंकों से लाइन गायब है, न एटीएम से भीड़। इसके पीछे नोटबंदी नहीं, बल्कि 6 अन्य कारण हैं। देखिए, बैंक के दावे।
विज्ञापन
2 of 8
बैंक में उपभोक्ताओं की लगी कतार
बैंकों ने कैश न होने के पीछे 6 बड़े कारण गिनाए हैं। पहला तो ये कि 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बंद होने के बाद नई करेंसी पूरी तरह अभी बाजार में नहीं आई है। सीमित करेंसी के चलते बैंकों और एटीएम में पैसा निकलवाने वालों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
3 of 8
एसबीआई ब्रांच में जुटी भीड़।
- फोटो : Rajesh Kumar
दूसरा ये कि नोट जमा करने की लोगों की आदत कैशलेस व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। बैंकों से जितना पैसा इन दिनों निकाला जा रहा है, उस तर्ज पर वापस बैंकों में जमा नहीं हो रहा। लोग घरों में पैसे का स्टॉक रखने में जुटे हैं। पहली दिसंबर को कर्मचारियों को मासिक वेतन मिला है। महीने के लिए खर्च के लिए कर्मचारियों ने बैंकों से पैसा निकालकर पेमेंट की है। बार-बार बैंक जाने से बचने को पैसा घरों में भी रखा है।
4 of 8
bank
- फोटो : amar ujala
लोगों की कैश रखने की मानसिकता ने बैंकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बैंक पैसा देने में असमर्थता दिखा रहे हैं। पब्लिक परेशान है। बैंकों में पैसा जमा होता है और निकाला जाता है। इस तरह नोट सरकुलेशन में रहते हैं, लेकिन नोटबंदी के घबराए लोग अब बैंक से पैसा निकाल तो रहे हैं, लेकिन जमा नहीं कर रहे।
विज्ञापन
5 of 8
बैंक के बाहर लगी भीड़।
तीसरा कारण,अहम बात ये है कि नोटबंदी के बाद से कारोबारी भी रोजाना कैश बैंकों में जमा करवाने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है उन्हें रोजाना पेमेंट करनी पड़ती है। नकद ही पेमेंट की प्रथा अभी भी पहले की तरह चल रही है। कैशलेस व्यवस्था अपनाने में अभी वक्त लगेगा। एक होल सेलर का कहना है कि इन दिनों बैंकों में जाना समय की बर्बादी है। नोटबंदी से पहले आमतौर पर हर घर में महीने भर के खर्च के लिए लोग पैसा जमा करते आए हैं।
विज्ञापन
6 of 8
एटीएम में उमड़ी जबरदस्त भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बार-बार बैंकों के चक्कर काटने से बचने को अधिकांश परिवार इसी व्यवस्था पर बरसों से अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अब नोटबंदी से बैंकों से पैसा निकालने की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। ऐसे में लोग दो-तीन बैंकों और एटीएम से पैसा निकालकर घरों में रख रहे हैं। लोगों की इस आदत से पैसा सर्कुलेशन में नहीं घूम रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
लंबी लाइनों से नहीं मिली निजात
अधिकांश लोगों डाकघरों में ने विभिन्न लघु बचत योजनाओं में खाते खोले हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह में इन खातों में भारी संख्या में लोगों ने पैसा जमा करवाया है। ऐसे में डाकघरों में इन दिनों करेंसी की अधिक दिक्कत नहीं है। लोगों से खातों में जमा किए जा रहे पैसों को निकासी के लिए आ रहे लोगों को देकर काम चलाया जा रहा है।
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में भुगतान पाने के लिए लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बैंक अधिकारियों का कहना है कि लोग बैंकों से धनराशि निकालकर उसे घरों में जमा न करें। पैसा सरकुलेशन में रहना चाहिए। लोग जरूरत के हिसाब से ही पैसा अपने पास रखें। बैंकों में जमा राशि पर ब्याज मिलता है, धनराशि सुरक्षित भी रहती है। सरकार ने पैसा खर्च करने के लिए नकदी की जगह कई विकल्प दिए हैं। एक निजी बैंक के मैनेजर ने बताया कि लोग बैंकों से पैसे निकाल रहे हैं, लेकिन यह वापस नहीं आ रहा है। इस वजह से करेंसी की दिक्कत हो रही है।