फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो कार डेः पैदल, साइकिल, बस और ऑटो से पहुंचे जज-वकील

Sat, 02 Apr 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
चंडीगढ़ जिला अदालत में मनाया गया नो कार डे - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ जिला अदालत में महीने के पहले वर्किंग डे पर ‘नो कार डे’ के तहत सभी जज बिना कार कोर्ट पहुंचे। कोई साइकिल से तो कोई पैदल पहुंचे। 
विज्ञापन

नो कार डेः पैदल, साइकिल, बस और ऑटो से पहुंचे जज-वकील

2 of 7
चंडीगढ़ जिला अदालत में मनाया गया नो कार डे - फोटो : अमर उजाला
वहीं किसी ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लिया तो 2-3 जज ऑटो शेयर कर कार्यालय पहुंचे। बता दें कि इस साल की शुरुआत में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके अग्रवाल की खास पहल पर जिला अदालत में हर महीने पहले कार्यदिवस पर सभी जज बिना कार कोर्ट आते हैं।
विज्ञापन

नो कार डेः पैदल, साइकिल, बस और ऑटो से पहुंचे जज-वकील

3 of 7
चंडीगढ़ जिला अदालत में मनाया गया नो कार डे - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को भी सुबह में जिला अदालत के सभी जज बिना कार कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले कोर्ट पहुंचने वालों में सिविल जज मानव और डेजी बांगड़ रहे। दोनों जज साइकिल से आए। उनके बाद विशेष अदालत की जज शशि बाला चौहान और महिला अपराध की सुनवाई के लिए गठित विशेष कोर्ट की जज एडीजे अंशु शुक्ला पैदल कोर्ट पहुंचीं।

नो कार डेः पैदल, साइकिल, बस और ऑटो से पहुंचे जज-वकील

4 of 7
चंडीगढ़ जिला अदालत में मनाया गया नो कार डे - फोटो : अमर उजाला
सेशन जज एसके अग्रवाल, एडीजे रुपम, एडीजे जेएस सिद्धू, एडीजे अतुल कसाना, एडीजे नाजर सिंह, सिविल जज अमनिंदर सिंह और प्रदीप सिंघाल साइकिल से कोर्ट पहुंचे। सेशन जज और अन्य एडीजे सेशन हाउस से एक साथ साइकिलों से चले। 
विज्ञापन

नो कार डेः पैदल, साइकिल, बस और ऑटो से पहुंचे जज-वकील

5 of 7
चंडीगढ़ जिला अदालत में मनाया गया नो कार डे - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह रही कि उनके कोर्ट आने के दौरान कहीं भी रेड लाइट बंद नहीं की गई थी और न ही कहीं ट्रैफिक को रोका गया। सभी जज आम लोगों की तरह ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आए।
विज्ञापन

नो कार डेः पैदल, साइकिल, बस और ऑटो से पहुंचे जज-वकील

6 of 7
चंडीगढ़ जिला अदालत में मनाया गया नो कार डे - फोटो : अमर उजाला
एडीजे परमजीत सिंह और सीजेएम अनुभव शर्मा ऑटो शेयर कर कोर्ट पहुंचे। वहीं एसीजेएम केके जैन, सिविल जज हसनदीप सिंह बाजवा और करणवीर सिंह माजू एक साथ ऑटो से आए। इनके अलावा महिला जजों में सिविल जज पामेलप्रीत ग्रेवाल और सिविल जज सुखदा प्रीतम एक साथ आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो कार डेः पैदल, साइकिल, बस और ऑटो से पहुंचे जज-वकील

7 of 7
चंडीगढ़ जिला अदालत में मनाया गया नो कार डे - फोटो : अमर उजाला
बस से अदालत पहुंचने वालों में सिविल जज नवजीत कलेर, सिविल जज अशोक और निशा शामिल रहे। एडीजे अंशु शुक्ला, एडीजे आरके जैन, विशेष अदालत की जज शशि बाला चौहान पैदल ही अदालत पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें