फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

Sat, 03 Jan 2015 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
1 of 12
निर्मल डेरा के संचालक बाबा अजीत सिंह हंसाली वाले का देहांत हो गया है। उनके अंतिम दर्शन करने के लिए देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

2 of 12
निर्मल डेरा हंसाली के संचालक संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वाले का वीरवार रात निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
विज्ञापन

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

3 of 12
संत बाबा को वीरवार रात साढ़े आठ बजे सांस लेने में दिक्कत हुई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सेवादारों को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा लेकिन करीब 9.30 बजे डेरा निर्मल आश्रम हंसाली में ही संत बाबा अजीत सिंह ने अंतिम सांस ली।

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

4 of 12
श्रद्धालुओं को जैसे ही संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वाले के निधन का पता लगा, वे रात में ही नंगे पांव सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए डेरे की तरफ चल पड़े।
विज्ञापन

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

5 of 12
संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वाले का पार्थिव शरीर रविवार को नंगल स्थित भपौर साहिब नदी में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

6 of 12
क्रिकेटर युवराज सिंह ने बाबा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपनी प्रोफाइल पिक की जगह संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों की फोटो लगाई।
विज्ञापन

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

7 of 12
संत बाबा अजीत सिंह हंसाली वाले का जन्म भरतगढ़ में हुआ था। हंसाली आकर उन्होंने निर्मल डेरे की स्थापना की। उन्होंने हजारों गरीब लड़कियों की शादी करवाई और निर्मल डेरा नामक एक ट्रस्ट बनाया।

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

8 of 12
निर्मल डेरा ट्रस्ट की ओर से लड़कियों के लिए गुरु हरगोबिंद साहिब खालसा कॉलेज फॉर वुमन चलाया जा रहा है। इसके अलावा ट्रस्ट की ओर से कई अस्पताल चल रहे हैं।

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

9 of 12
इसी साल 26 अक्तूबर को केंद्रीय स्त्री एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी शनिवार शाम को अपनी पोती की खुशी में फतेहगढ़ साहिब के डेरा हंसाली में नतमस्तक होने पहुंची। इस मौके पर मेनका ने ब्रह्मज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह जी हंसाली वालों से आशीर्वाद लिया।

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

10 of 12
हरभजन ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में जब सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग आउट हो गए तो मैंने तहेदिल से बाबा जी से अरदास की कि इस बार बेड़ा पार लगा दो। उनकी दुआओं से ही हमारा विश्व कप जीतने का सपना पूरा हो पाया। ”

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

11 of 12
भाजपा नेता वरुण गांधी ने अभी हाल ही में 15 दिसंबर को डेरा हंसाली पहुंच डेरा मुखी ब्रह्मज्ञानी संत बाबा अजीत सिंह का आशिर्वाद लिया। वरुण ने काफी समय डेरे में बिताया और डेरे की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नहीं रहे युवी के धार्मिक गुरु, यहां कीजिए अंतिम दर्शन

12 of 12
पंजाब विधानसभा चुनावों में हुई जीत के बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल डेरा हंसाली में संत बाबा अजीत सिंह जी के दर्शन करने सपरिवार हाजिरी लगाने पहुंचे थे। बादल परिवार में उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर, यूथ शिअद अध्यक्ष व्रिकमजीत सिंह मजीठियां भी शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें