फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020: चंडीगढ़ में ढोल नगाड़ों की थाप पर मना नए साल का जश्न, तस्वीरों में देखिए

Wed, 01 Jan 2020 01:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में नए साल 2020 का स्वागत बड़े ही शानदार तरीके से किया गया। लोग ढोल की थाप पर जमकर थिरके, तस्वीरों में देखिए धमाकेदार जश्न...
विज्ञापन

2 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
घड़ी की सुई ठीक 12 बजे पर जाकर रुकी नहीं कि सेक्टर-17 के प्लाजा में नए साल का जश्न शुरू हो गया। नजारा ऐसा था मानो सारे चंडीगढ़िये एक साथ इकट्ठे हो गए हों। चारों ओर हैप्पी न्यू ईयर की आवाजें गूंजने लगीं। लोग ढोल की थाप पर ऐसे थिरके कि मजा ही आ गया।
विज्ञापन

3 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक ओर थे हु़ड़दंगबाज और दूसरी तरफ पुलिस। नए साल का जश्न मनाते-मनाते नौजवान हुड़दंगबाजी पर उतर आए। प्लाजा में कई युवक खंभों पर चढ़ गए तो पुलिस ने डंडा उठाया और युवकों को नीचे उतारा गया। पुलिस ने माहौल को बिगड़ने न देने की तैयारी की थी।

4 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक और थाना पुलिस की ओर से शहर के कई हिस्सों में ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया गया। सेक्टर 26/27 डिवाइडिंग रोड पर ट्रैफिक पुलिस का ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया तो वहां गाड़ियों का करीब दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नए साल का जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
एलांते मॉल, सेक्टर 26, अरोमा लाइट प्वाइंट समेत सेक्टर 17 प्लाजा में एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले ने भी दौरा कर वहां का जायजा लिया। इसके अलावा रात 12 बजते ही पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने एरिया में डिस्क को बंद करवाना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें