पीजीआई की रिपोर्ट बताती है कि महिलाओं के साथ-साथ अब कम आयु की युवतियों में भी स्तन से जुड़ी बीमारियां बढ़ने लगी हैं। चिंता न करें, घर बैठे ऐसे करें जांच? -रिपोर्ट: संजय कुमार
विज्ञापन
जानलेवा ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें युवतियां? 9 क्लिक करके जानिए
2 of 9
पीजीआई के सर्जरी विभाग की प्रो. डॉ. नित्याशा ने बताया कि महिलाएं व युवतियां माह में एक दिन फिक्स करें कि वे नहाते समय स्तन को अच्छी तरह से जांचेंगी। इसमें उन्हें देखना होगा कि कहीं कोई गांठ तो नहीं बन रही।
विज्ञापन
जानलेवा ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें युवतियां? 9 क्लिक करके जानिए
3 of 9
स्तन कैंसर जागरुकता सप्ताह को लेकर डॉ. नित्याशा ने बताया कि समय के हिसाब से अब स्तन कैंसर का आयु वर्ग भी बदल गया है। अब तो बस इसकी समय पर पहचान हो जाए तो उपचार संभव है। इसके मूल कारणों का अभी तक पता ही नहीं चल पाया है।
जानलेवा ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें युवतियां? 9 क्लिक करके जानिए
4 of 9
पहली स्टेज में स्तन के अंदर दो सेंटीमीटर तक की गांठ बनती है। इससे सूजन, हल्का दर्द, निप्पल से लाल पदार्थ आना शुरू होता है। कई बार दर्द का अहसास भी नहीं होता। पहले यह समस्या 17 महिलाओं में एक को होती थी। अब 8 में से एक महिला को होती है।
विज्ञापन
जानलेवा ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें युवतियां? 9 क्लिक करके जानिए
5 of 9
युवा अवस्था में शुरू होने वाली यह बीमारी समय के साथ शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित करती है। रक्त से शरीर के अन्य अंग में भी फैल सकती है। उन महिलाओं व युवतियों को खास ध्यान रखना होगा, जिनकी मां, नानी, दादी, बुआ को यह समस्या रही हो।
विज्ञापन
जानलेवा ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें युवतियां? 9 क्लिक करके जानिए
6 of 9
यह बीमारी जेनेटिक भी हो सकती है। मरीज देशी दवाओं और झाड़फूंक से बचें और समय पर उपचार कराएं। इसका उपचार पीजीआई में निशुल्क होता है। शुरू में बीमारी का पता चल जाए तो ऑपरेशन से उपचार संभव है।
विज्ञापन
जानलेवा ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें युवतियां? 9 क्लिक करके जानिए
7 of 9
इसके अलावा, कीमोथेरेपी (इसमें इंजेक्शन दिया जाता है) और रेडियोथेरेपी (इसमें सेंक लगाई जाती है) से उपचार संभव है। महिला मरीज पर सामाजिक, मानसिक और आर्थिक दबाव होता है। इसलिए उनकी काउंसिलिंग भी की जाती है ताकि वे हौसला न तोडे़।
जानलेवा ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें युवतियां? 9 क्लिक करके जानिए
8 of 9
डॉ. नित्याशा के अनुसार महिलाओं और खासकर युवतियों को भय होता है कि ऑपरेशन के दौरान उनके स्तन को अलग कर दिया जाएगा, लेकिन विकल्प के रूप में स्तन में सिलिकान इंप्लांट कर दिया जाता है। इसमें करीब 15 से 20 हजार रुपये का खर्च आता है।
जानलेवा ब्रेस्ट कैंसर से कैसे बचें युवतियां? 9 क्लिक करके जानिए
9 of 9
यह मरीज को स्वयं वहन करना होता है। इसे कास्मेटिक सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी कहा जाता है। अभी 30 में से एक महिला ही यह इंप्लांट करवा रही हैं। हम युवतियों व महिलाओं को प्रेरित करते हैं कि कैंसर से बचना जरूरी है, स्तन तो इंप्लांट भी करवाया जा सकता है।