अमानवीयता की हद देखिए। पत्थरदिल मां अपनी नवजात बच्चियों को एक घर के बाहर दरवाजे पर छोड़कर चली गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 4
पानीपत में घर के बाहर लावारिस मिली दो नवजात बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के पानीपत की है। देर रात को हुडा सेक्टर में बने एक घर के पास दो नवजात बच्चियां पड़ी मिली। दोनों कपड़े में लिपटी थीं और देखने में जुड़वां लग रही थीं। दोनों बच्चियों के साथ कपड़े में पांच हजार रुपये नगद, महंगा पाउडर व अन्य कुछ सामान मिला।
विज्ञापन
3 of 4
पानीपत में घर के बाहर लावारिस मिली दो नवजात बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
घर के मालिक सूरज बांगा और विकास जैन ने बताया कि देर रात उनके घर की डोर बैल बजी। वे लोग बाहर आए तो कोई नहीं था, लेकिन बच्चियों के रोने की आवाज आ रही थी। उन्होंने इधर-उधर देखा तो उनके होश उड़ गए। दो बच्चियों फर्श पर कपड़े में लिपटी पड़ी थीं और रो-रोकर बुरा हाल था उनका।
पानीपत में घर के बाहर लावारिस मिली दो नवजात बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
विकास जैन ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना तुरंत थाना चांदनी बाग पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चियों को सिविल अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में दाखिल कराया। फिलहाल पुलिस बच्चियों के वारिसों को तलाशने में जुटी है।