फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिला नवजात, नोच रहे थे कुत्ते, गोद लेने को उमड़े लोग, देखिए

Sun, 26 Jun 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
अंबाला में सड़क पर कपड़े में लिपटा मिला नवजात - फोटो : अमर उजाला
नवजात बच्चे को कोई कपड़े में लपेट कर सड़क किनारे छोड़ गया। सवेरे लोगों ने देखा तो उसे कुत्ते नोच रहे थे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
अंबाला में सड़क पर कपड़े में लिपटा मिला नवजात - फोटो : अमर उजाला
घटना अंबाला की है। सिटी रोडवेज वर्कशॉप के पीछे से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। वर्कर दौड़कर गए तो देखा कि सीमेंट के कट्टे पर एक नवजात पड़ा है और अवारा कुत्ता उसे नोच रहा है। बच्चे का रो-रो कर उसका बुरा हाल था।
विज्ञापन

3 of 5
अंबाला में सड़क पर कपड़े में लिपटा मिला नवजात - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने तुरंत पत्थर मारकर कुत्ते को खदेड़ा और नवजात बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।​ फिलहाल बच्चा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बच्चे को बचाने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

4 of 5
अंबाला में सड़क पर कपड़े में लिपटा मिला नवजात - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, बच्चे को गोद लेने के लिए हजारों कॉल आ चुकी हैं। उसे लेकर करीब 30 से 40 लोगों ने अंबाला पुलिस और प्रशासन से संपर्क भी साधा है मगर अभी तक पुलिस ने कोई फैसला नहीं लिया है। पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंबाला में सड़क पर कपड़े में लिपटा मिला नवजात - फोटो : अमर उजाला
अंबाला सेक्टर सात चौकी इंचार्ज एएसआई कर्मबीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज हासिल किए हैं जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आ रहे हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्दी ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें