तस्वीरों में सांपों की लाइव रासलीला देखकर आप रोमांचित हो जाएंगे। ये नजारा पिंजौर गार्डन में देखने को मिला। आप भी देखिए।
विज्ञापन
2 of 5
सांप
सांप अगर दिख जाए तो देखने वाले को दहशत हो जाती थी, लेकिन कालका में 6 फुट लंबे सांपों का जोड़ा इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। वह कहीं पर भी दिख जाता है। आपस में मस्ती करता है और बिना किसी को कुछ कहे चला जाता है।
विज्ञापन
3 of 5
सांप
एक बार फिर रेल लाइन के पास बने पुल पर उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जब करीब छह फुट लंबे सांपों का जोड़ा दिखाई दिया। सांप के जोड़े की खबर पता चलते ही लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।
4 of 5
सांप
सांप के जोड़े ने एक दूसरे को जकड़ रखा था। यह दृश्य देखते ही बनता था। पुराने नेशनल हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। करीब पंद्रह मिनट तक वाहन रेंगते नजर आए।
वहीं कुछ देर बाद जब सांप का जोड़ा रेलवे लाइन के पास बनी दीवार में चला गया तो भीड़ हटी। लेकिन कुछ ही देर बाद सांप का जोड़ा फिर बाहर निकल आया। सोमवार का दिन होने के कारण कई लोग इसे धार्मिक भावनाओं के साथ जोड़ते तथा हाथ जोड़ मनोकामना पूर्ति की कामना करते नजर आए।