फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम के लिए खड़ी हो सकती है नई मुसीबत, CBI ने पूरी कर ली तैयारी

Fri, 27 Oct 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
गुरमीत राम रहीम
साध्वी रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम की मुश्किलें अब और बढ़ सकती हैं, क्योंकि सीबीआई ने एक और मामले में चालान पेश करने की तैयारी कर ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
राम रहीम - फोटो : SELF
मामला ईश्वर से मिलाने के नाम पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का है। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने अब इस मामले में चालान दाखिल करने की तैयारी कर ली है। हाईकोर्ट में जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपते हुए सीबीआई ने बताया कि वह जल्द ही सीबीआई कोर्ट में चालान (जांच की फाइनल रिपोर्ट) दाखिल करने जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने सीबीआई को आखिरी मौका देते हुए अगली सुनवाई से पहले फाइनल रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 8
राम रहीम
मामले में याचिका दाखिल करते हुए नपुंसक बनाए गए एक साधु ने इस मामले में सीबीआई जांच की अपील करते हुए याचिका दाखिल की थी। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने इस मामले की जांच आरंभ की तो साधु ने याचिका दाखिल करते हुए कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की हाईकोर्ट निगरानी करे क्योंकि यह बड़ा हाई प्रोफाइल मामला है और किसी भी स्तर पर जांच प्रभावित हो सकती है।

4 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
इसी के बाद से ही हाईकोर्ट लगातार जांच की निगरानी कर रहा है और सीबीआई लगातार जांच की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर रही है। बुधवार को भी सीबीआई जांच की स्टेटस रिपोर्ट लेकर हाईकोर्ट पहुंची थी। हाईकोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट लेने से इनकार करते हुए कहा कि आखिर क्यों नहीं फाइनल रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस पर सीबीआई ने बताया कि उन्होंने चालान (जांच की फाइनल रिपोर्ट) दाखिल करने की तैयारी कर ली है और जल्द ही इसे दाखिल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 8
Ram Rahim - फोटो : File Photo
हाईकोर्ट ने कहा कि जांच की अंतिम और फाइनल रिपोर्ट कोर्ट को चाहिए और इसके लिए सीबीआई को आखिरी मौका दिया जा रहा है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई तक सीबीआई हर हालत में फाइनल रिपोर्ट पेश करे। दूसरी ओर, राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह का नार्को-एनालिसिस टेस्ट करवाए जाने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दायर अर्जी पर अदालत ने सीबीआई और खट्टा सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

6 of 8
गुरमीत राम रहीम
31 अक्तूबर तक दोनों को इस पर जवाब दाखिल करना होगा। अवतार सिंह की ओर से एडवोकेट महेंद्र सिंह जोशी के जरिये अर्जी दायर कर कहा गया था कि खट्टा सिंह रंजीत सिंह हत्याकांड के मामले में बार-बार अपने बयान बदल रहा है। ऐसे में खट्टा सिंह पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए। खट्टा सिंह का पहले नार्को-एनालिसिस टेस्ट करवाया जाए फिर उसके बाद ही उसके बयान दर्ज करने पर गौर किया जाए।
विज्ञापन

7 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
अवतार सिंह ने कहा कि रंजीत सिंह मर्डर केस में खट्टा सिंह पहले भी अपने बयानों से पलट गया था। अब उसने दोबारा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने इस मामले में बयान दोबारा दर्ज करवाए जाने की मांग की है। वह अब तक इस मामले में पांच बार अपने बयान से पलट चुका है। उसके पास इस मर्डर केस की कुछ अन्य जानकारी हो सकती है, जिसे वह छिपा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि उसका पहले नार्को टेस्ट करवाया जाए, जिससे उसके बयानों की सत्यता सामने आ सके।
विज्ञापन

8 of 8
Ram Rahim
गौरतलब है कि अवतार सिंह डेरा सच्चा-सौदा के पूर्व गुरु शाह सतनाम सिंह का नाती है। कुछ ही दिन पहले खट्टा सिंह ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर डेरा मुखी के खिलाफ सीबीआई अदालत में चल रहे रंजीत सिंह हत्या के मामले में अपने बयान दर्ज करवाने की मांग की थी। उसका कहना था कि वो पहले दवाब और डर के चलते गवाही से हट गया था। उसे अब गवाही के लिए दोबारा मौका दिया जाए। क्योंकि अब डेरा मुखी जेल में है और अब उस पर कोई दबाव और डर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें