एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को लेकर देश में धूम मची है। आइए आपको बताते हैं, उनका हरियाणा से जुड़ा एक बेहद खास किस्सा।
विज्ञापन
2 of 6
रामनाथ कोविंद
आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय ऐसा भी था जब फतेहाबाद में उनकी जनसभा के लिए टेंट वालों ने टेंट तक लगाने से इंकार कर दिया था। उस समय भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रहे भारत भूषण मिड्डा और महामंत्री प्रवीन जोड़ा और शम्मी ढींगड़ा ने खुद हथौड़े उठाकर टैंट लगाने का काम किया था। तब जाकर रामनाथ कोविंद की जनसभा आयोजित हो पाई थी।
विज्ञापन
3 of 6
रामनाथ कोविंद
आज रामनाथ कोविंद देश के अगले राष्ट्रपति बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं और उनके लिए टेंट लगाने वाले भारत भूषण मिड्डा इस समय सिरसा लोकसभा क्षेत्र के निगरानी कमेटी के संयोजक व बीजेपी व्यवस्था व प्रलेखन प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रमुख हैं और प्रवीण जोड़ा इस समय बीजेपी जिला उपाध्यक्ष हैं जबकि शम्मी ढींगड़ा को प्रदेश सरकार ने अभी हाल में ही मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है।
4 of 6
रामनाथ कोविंद
दरअसल बात सितंबर 2002 की है जब भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने फतेहाबाद के बस स्टैंड के सामने स्थित अनाजमंडी के शैड के नीचे दलित चेतना रैली आयोजित की थी। इस रैली में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया, मुन्नीलाल रंगा और महासचिव संघप्रिय गौतम ने शिरकत की थी। एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवर रामनाथ कोविंद उस समय बतौर अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते फतेहाबाद आए थे।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
दरअसल उस समय बीजेपी ने ये रैली अनाजमंडी के शैड के नीचे रख दी जिसका फर्श सीमेंट का बना हुआ था। टैंट लगाने आए मजदूरों ने ये कहते हुए टैंट लगाने से मना कर दिया कि सीमेंट के फर्श पर शामियाने के पाइप नहीं लगेंगे। इसके बाद ये जिम्मेदारी उस समय के नगर मंडल अध्यक्ष रहे भारतभूषण मिड्डा व उनके साथी प्रवीण जोड़ा व शम्मी ढींगड़ा ने संभाली।
इन लोगों ने लगातार कई घंटे तक हथोड़ों की मदद से पाइप को सीमेंट के फर्श में गाड़ा तब जाकर रैली के लिए मंच और शामियाना तैयार हो सका और अगले दिन रैली हो सकी। भाजपा नेता महावीर प्रसाद उस समय बीजेपी जिलाध्यक्ष हुआ करते थे। इस बात की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्रियों और रामनाथ कोविंद ने बीजेपी नेता भारत भूषण मिड्डा व प्रवीण जोड़ा को बुलाकर उनकी पीठ भी थपथपाई थी।