फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड के बाद NCC कैडेट को जमीन पर लिटाकर बेल्ट से पीटा, देखिए

Fri, 18 Aug 2017 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
Mohali News
यहां आजादी दिवस समारोह की परेड के बाद NCC कैडेटों को लाइन में लिटाकर बेल्ट से पीटा गया, देखिए
विज्ञापन

2 of 9
Mohali News
मामला पंजाब के मोहाली का है, जहां फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह की परेड के बाद एनसीसी कैडेटों को लाइन में लिटाकर बेल्ट से पीटने के मामले में 24 घंटे बाद नया मोड़ आ गया है। 
विज्ञापन

3 of 9
Mohali News
जिला प्रशासन द्वारा जवाब तलब करने के बाद बुधवार को कॉलेज प्रिंसिपल कोमल ब्रोका ने अपनी चुुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा छात्रों को पीटने वाला कॉलेज का ही ओल्ड स्टूडेंट था। वह खुद भी एनसीसी कैडेट रह चुका है। हालांकि उसका कॉलेज से कोई लेना देना नहीं है।

4 of 9
Mohali News
साथ ही उसने बताया कि जब उसने स्टूडेंट को वर्दी में देखकर दंड बैठकें मारते व मौजमस्ती करते देखा तो उसने सजा दी थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस बीच आरोपी युवक गुरविंदर भी कॉलेेज परिसर में पहुंचा। साथ ही उसने भी अपने गलती मानी। उसने कहा कि उसने उन्हें सुधारने के लिए ऐसा किया था। लेकिन उसका तरीका सही नहीं था। 
विज्ञापन

5 of 9
Mohali News
जानकारी के मुुताबिक मंगलवार को फेज-छह स्थित सरकारी कॉलेज में जिला स्तरीय आजादी दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान जहां डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने तिरंगा फहराया था। वहीं, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू भी हाजिर थे। इसके बाद  विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया थ। 
विज्ञापन

6 of 9
Mohali News
साथ ही पंजाब पुलिस व एनसीसी कैडेटों द्वारा मार्च पार्स्ट किया गया था। लेकिन जैसे ही प्रोग्राम संपन्न हुआ और सारे मेहमान वहां से निकले। इस दौरान मीडिया कर्मियों की नजर पड़ी कि करीब छह सात एनसीसी कैडेटों को लाइन में लिटाकर बेल्ट से पीट रहा था।
विज्ञापन

7 of 9
Mohali News
अभी तक उसने दो तीन पर ही बेल्ट मारी थी कि वह कैमरे में कैद हो गया। साथ ही वह व्यक्ति भी रुक गया। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने तुरंत इस मामले को पीड़ित पक्ष व मारने वाले से जानने की कोशिश की तो सारे से भाग गए। इसके बाद मीडिया कर्मियों ने मामले को डीसी के ध्यान में लाया। डीसी ने मामले की जांच उच्च अधिकारियों की सौंपी। 

8 of 9
Mohali News
इसी बीच बुधवार को जैसे ही कॉलेज लगा तो कॉलेज प्रिंसिपल ने स्टूडेंट्स से पूछताछ की । इस दौरान पता चला कि वह कॉलेज का पुराना स्टूडेंट था। वह कॉलेज में किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। हालांकि युवक ने इसके लिए अपनी गलती मान ली है। वहीं, बेल्ट से मारने वाले युवक गुरविंदर ने बताया कि एनसीसी कैडेट वर्दी में दंड बैठके मार रहे थे। साथ ही मौज मस्ती कर रहे थे। इसके लिए वह उन्हें सुधारना चाहते थे। 
विज्ञापन

9 of 9
Mohali News
डीसी ने प्रिंसिपल से मांगी रिपोर्ट
इस मामले में डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने कॉलेज की प्रिंसिपल से रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर चरनदेव सिंह मान को भी घटना की विस्तार से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही एसएसपी को भी घटना की पड़ताल करने को गया है। उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यशाली बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें