आज नवजोत सिद्धू के बर्थडे पर हम आपको नवजोत कौर से उनकी पहली मुलाकात और दोनों की रोमांटिक लव स्टोरी सुनाने जा रहे हैं जो इतनी क्यूट है कि दिल महक उठेगा।
विज्ञापन
2 of 7
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
नवजोत सिद्धू के मुताबिक, उन्हें नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, मगर उन्हें मनाने में काफी वक्त लगा। वो जहां से रोज निकलती थीं, वहां एक चिकेन की दुकान थी। वो रोज वहां चिकेन खाते थे और उनका इंतजार करते रहते थे।
विज्ञापन
3 of 7
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
- फोटो : फाइल फोटो
नवजोत जैसे ही वहां से अपनी एक सहेली के साथ निकलती थीं, वो उनके पीछे-पीछे चलने लगते थे। पीछे से सिद्धू उन्हें कहते थे हां कर दो, हां कर दो। मगर वो ना, ना कहते हुए आगे निकल जाती थीं। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा, आखिरकार नवजोत ने हां कर दी।
4 of 7
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
नवजोत ने बिंदास अंदाज में बताया कि इन्हें मुझे पटाने में ज्यादा समय लग गया। जब मैं पट गई और शादी की बारी आई तो कहने लगे कि पहले जन्मपत्री दिखाउंगा, फिर शादी करूंगा। मैंने भी ठान लिया था कि अब देर नहीं करनी। फिर सिद्धू ने मेरी जन्मपत्री दिखाई और हमारे 36 गुण मिले।
विज्ञापन
5 of 7
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
नवजोत सिद्धू ने बताया कि घर में जब उनकी पत्नी को कुछ खरीदना होता है तो ये मुझे शेरू, शेरू के नाम से पुकारती हैं। जब मुझे ये इस नाम से बुलाती हैं तो मैं समझ जाता हूं कि अब बस जेब खाली ही होने वाली है।
विज्ञापन
6 of 7
नवजोत सिद्धू पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ
जब नवजोत कौर जरा सा गुस्सा होती हैं तो मुझे शेरी, शेरी कहकर बुलाती हैं और जब वो ज्यादा गुस्से में होती हैं तो कहती हैं, तु की करदा यहां, ये मेरा घर है। सिद्धू ने बताया कि उन्हें पत्नी के हाथों का खाना सिर्फ एक बार ही मिला।
उन्होंने रायता में बैंगन डाल कर बनाया था, साथ में भिन्डी भी बनाई थी। जब रायता देखा तो सोचा कि ये कैसा रायता है, जिसमें भिन्डी डली हुई है वो भी इतनी बड़ी। इसके बाद जब मैंने भिन्डी खाई और उसे जैसे ही खींचा वो नीचे तक आ गई और छोड़ते ही गुलेल की तरह से मुंह पर ठांय से लगी। इसके बाद जब मेरी पत्नी ने पूछा कि खाना कैसा बना है तो मैंने कहा था- बहुत अच्छा। ये पहली और आखिरी बार था जब उन्होंने मेरे लिए खाना बनाया था।