12वीं की छात्रा नवजोत कौर ने एक ऐसी 'जादुई' घड़ी बनाई है, जिसके कारण उन्हें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड-2015 के लिए चुना गया है। देखिए, क्या है जादू।
Trending Videos
विज्ञापन
12वीं की छात्रा ने बनाई 'जादुई' घड़ी, मिलेगा अब्दुल कलाम अवार्ड
2 of 6
यह घड़ी देखने में आम घड़ी की तरह है, लेकिन इसमें जीवन रक्षक सिस्टम लगाया है। जिससे बीमार व्यक्ति को दवा लेने का समय पता चल जाता है। इतना ही नहीं मरीज को हार्ट अटैक या तबीयत बिगड़ने की आशंका पर घड़ी को पहले ही पता चल जाता है।
विज्ञापन
12वीं की छात्रा ने बनाई 'जादुई' घड़ी, मिलेगा अब्दुल कलाम अवार्ड
3 of 6
नवजोत ने बताया कि इस सिस्टम को जीपीएस से जोड़ा गया, ताकि अस्पताल को भी इस बारे में पहले से ही अलर्ट मिल सके जिससे मरीज को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि किसी बेड पर लेटे मरीज को ग्लूकोज लगाना हो या दवा देने का समय याद दिलाना हो, यह घड़ी बेहतर काम करती है।
12वीं की छात्रा ने बनाई 'जादुई' घड़ी, मिलेगा अब्दुल कलाम अवार्ड
4 of 6
ऐसे मिला आइडिया: नवजोत ने बताया कि उसकी सहेली को दमे की बीमारी थी। उसे समय-समय पर दवा की जरूरत पड़ती थी। वह दवा लेना भूल जाती थी। सहेली की सहायता के लिए उसे यह आइडिया आया था। उसने घड़ी को इनहेलर का रूप दिया। घड़ी उसे दवा के लिए याद कराने लगी।
विज्ञापन
12वीं की छात्रा ने बनाई 'जादुई' घड़ी, मिलेगा अब्दुल कलाम अवार्ड
5 of 6
जिक्रयोग है कि नवजोत कौर को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इग्नाइट अवार्ड-2015 के लिए चुना गया है। इसके लिए ऑनलाइन एंट्री मांगी गई थी। जिसमें पूछा गया था कि अपनी कोई ऐसी खोज बताएं, जिससे मानव जीवन को आसान बनाया जा सकता।
12वीं की छात्रा ने बनाई 'जादुई' घड़ी, मिलेगा अब्दुल कलाम अवार्ड
6 of 6
सेक्टर-68 निवासी नवजोत कौर को इस खोज के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी सम्मानित कर चुके हैं। वहीं, बुधवार को छात्रा को सेक्टर-68 में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने भी सम्मानित किया। इस मौके पर पार्षद बॉबी कंबोज समेत इलाके के लोग मौजूद थे।